Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeKhabre Jara Hat Ke Khabre Jara Hat Ke

लड़के के शरीर में लड़की?

लंदन. kim patras यह कहानी है एक ऐसे युवा की जो बचपन से ही लिंग परिवर्तन करना चाहता था और अब वह टिम से किम बन गया है। अर्थात् लड़का टिम अब लड़की किम है।

जर्मन किम पैट्रास टिम के रूप में जन्मा (जन्मी) था, लेकिन बचपन से ही वह लड़की बनना चाहता था। मनोवैज्ञानिकों का भी कहना था कि इसमें कोई शक नहीं कि लड़के टिम के शरीर में लड़की है। पिछले माह ही टिम का लिंग परिवर्तन ऑपरेशन किया गया, लेकिन इस बात को गुप्त रखा गया। अब 12 साल का टिम दुनिया में ऐसा सबसे कम उम्र का व्यक्ति बन गया जिसका फुल सैक्स चेंज ऑपरेशन किया गया है।

इसके लिए पहले हार्मोन थैरेपी की गई। अब सोलह साल की हो चुकी किम कहती है, मैं हमेशा से कहा करती थी कि मैं लड़की जैसा महसूस करती हूं। मुझे गलत शरीर में डाल दिया गया है। लेकिन अब ऑपरेशन के बाद मैं स्विमिंग और बिकनीज का आनंद उठा रही हूं तथा चेंजिंग रूम में बगैर किसी परेशानी के जा रही हूं। इस ऑपरेशन से सब कुछ बदल गया है।

टिम का ऑपरेशन करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रैंकफर्ट हॉस्पिटल के डॉ. बन्र्ड मेयेनबर्ग ने कहा कि मैं हमेशा से बच्चों के ऐसे ऑपरेशनों के खिलाफ रहा हूं, लेकिन अपने मरीजों में से एक टिम को बेहद खुश देखकर मैं भी बड़ा खुश हूं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: