कानपुर.
दहेज के लिए कुछ भी करेगा। जी हां यह सही है, कानपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर दहेज के लिए बच्चे से वंचित रखने का इल्जाम लगाया। उसने कहा कि दहेज के लिए पति ने उसे हर प्रकार से प्रताड़ित किया। महिला डॉक्टर का नाम परमजीत है, जिसकी शादी आठ साल पहले चंड़ीगढ़ के रहने वाले डॉ. कमलजीत से हुई थी। पति भी जम्मू में डॉक्टर है।
महिला डॉ. ने पति पर आरोप लगाये हैं कि शादी के बाद पति ने दहेज के रूप में 10 लाख रूपए की मांग की थी, जिसे पूरी ना किए जाने पर पत्नी को बच्चे से वंचित रखा, लेकिन 8 सालों तक वह अप्राकृतिक रूप से उसे हवस का शिकार बनाता रहा। पति ने कहा कि दहेज नहीं तो बच्चा नहीं। हजारों मां की गोंद में बच्चों की किलकारियां सुनाने वाली यह डॉक्टर खुद आठ साल से एक बच्चे के लिए तरस रही है।
हद तो तब हो गई जब कानपुर में महिला डॉक्टर के घर शुक्रवार को पति भी आ धमका और पूरे पड़ोस में हंगामा खड़ा कर दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद उसने जाते-जाते तेजाब फेंकने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद महिला डॉक्टर ने मामले को हद से बाहर जाता देखकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने भी पहुंच गई।
मामले की विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी..