Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


स्किन इंफैक्शन से पीड़ित हैं माइकल जैक्सन

लंदन. michael अमरीकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन इन दिनों एमआरएसए-टाइप स्किन इंफैक्शन से पीड़ित हैं जिससे उनकी त्वचा खराब होने का खतरा है और इससे बचने के लिए इन दिनों ड्रिप के द्वारा एंटीबायटिक ले रहे हैं। बुधवार को जैक्सन जब बेवर्ली हिल्स स्थित एक क्लीनिक में इलाज के लिए गए तो उनके चेहरे और हाथों पर बीमारी का असर देखा गया।

उनके चेहरे और हाथों की त्वचा काफी जली हुई थी और गाल भी सूजे हुए थे। सूत्रों का कहना है कि जैक्सन को यह इंफैक्शन उनकी नाक की सर्जरी कराने के चलते हो सकती है।जैक्सन पिछले एक हफ्ते में दो बार अपने डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा चुके हैं। अमरीका के मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. एंथोनी योन ने बताया कि एमआरएसए इंफैक्शन काफी गंभीर स्थिति है। ऐसे मामलों में सर्जन त्वचा के इंफैक्टिड टिश्यू हटा देते हैं लेकिन अगर यह इंफैक्शन चेहरे पर हो तो काफी खतरनाक होती है। इसलिए डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित लोगों को ड्रिप द्वारा एंटीबायटिक देते हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: