Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

बदलते मौसम में ख्याल रखना

skin care बदलता मौसम, कभी धूप में बैठने का मन और फिर एकाएक गर्मी लगने से छांव की तलाश। ऐसे में महिलाओं को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होगा। सूर्य किरणों की मिजाज अब धीरे-धीरे बदल रहा है, आने वाले दिनों में ये आपकी त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे और त्वचा की देखभाल में अभी से ही सावधानी बरतें। इसके लिए निम्न टिप्स अपनाएं :

कलींजिंग : चेहरा साफ सुथरा रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का फेसवाश इस्तमाल करें। यदि आपकी स्किन ड्राई है मेडिकेटिड कलीजिंग लोशन से चेहरा साफ करें। इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन के लिए ऑयल फ्री कलीजर व जेल इस्तेमाल करें। चेहरा साफ करने के लिए रूईदार टॉवल या टीशू पेपर यूज करें। हफ्ते में एक बार और यदि त्वचा रूखी है तो पंद्रह दिन में स्टीम लें।

टोनिंग : त्वचा को साफ रखने के लिए स्किन को एस्ट्रीजन से टोन करें, टोनर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। टोनिक करने के लिए आप घरेलू चीजों में गुलाब जल और ककड़ी का रश भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मॉश्चराइजिंग : मॉश्चराइजिंग चेहरे की सुंदरता के लिए बहुत जरूरी है। खासकर गर्मियों में इसका रोजाना इस्तेमाल करें। यदि त्वचा ऑयली है, तो वार बेस्ड और ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मॉश्चराइजर इस्तमाल करें। गीली त्वचा पर भी मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बनी रहती हैं।

सन प्रोडक्शन : धूप के कारण चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां पड़ जाती हैं। अल्ट्रा वायलेट रेज से बचाव के लिए सन स्क्रीन चेहरे, गर्दन, हाथों और कोहनियों पर लगाएं। अगर धूप में ज्यादा देर तक रहना है तो हर तीन घंटे बाद इसे लगाएं।

हेड एंड लेग केयर : पैरों की डेड स्कून निकालने के लिए फ्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करें। उसके बाद माइल्ड साबुन से हाथ-पैर धोएं। नियमित रूप से स्क्रैब से पैरों की सफाई करें और फुट क्रीम लगाएं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: