Mirch Masala Mirch Masala लंदन.
54 फीसदी महिलाएं ज्यादा चुस्त और सेक्सी पहनावा अपने साथी कर्मचारियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पहनती हैं।
एक सर्वे के मुताबिक अधिकतर महिलाओं के सेक्सी, तंग या पारदर्शक कपड़े पहनने के पीछे उनके दिल में एक तमन्ना रहती है, वह है अपने करीबियों को अपनी तरफ ज्यादा से ज्यादा खींचना। जी हां सेक्सी कपड़े पहनने के पीछे महिलाओं का मुख्य उद्देश्य ज्यादातर ऑफिस में बॉस के दिल में अपने लिए ज्यादा जगह बनाना होता है।
27 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि प्रमोशन या अधिक बोनस मिलने की इच्छा और बॉस को खुश करने के लिए कम और ज्यादा आकर्षण वाले कपड़े पहनना पड़ता है। इनमें 20 में से 1 महिला तो सेक्सी कपड़े पहनकर नियमति ऑफिस आती हैं और सबकी आंखों में दिनभर आकर्षण का केन्द्र बनी रहती है। सर्वे में भाग लेने वाली लगभग 3 हजार में से 78 फीसदी महिलाओं का मानना है कि सेक्सी वस्त्रों का असर प्रतिदिन के काम-काज पर गहरी छाप छोड़ता है। जबकि 54 फीसदी महिलाओं का मानना है कि इस प्रकार के कपड़ो के पहनने से ऑफिस में काम अच्छे तरीके से संम्पन्न हो जाता है।
इस सर्वे को करने वाली वेबसाइट की फैशन फोरम की प्रवक्ता ने बताया कि आपके ज्यादा आकर्षित और पारदर्शी कपड़े पर आपकी सफलता का केन्द्रबिंदु निश्चित हो जाता है। जबकि 61 फीसदी महिलाओं का मानना है कि सुंदर, आकर्षण और सेक्सी कपड़े पहनने से उन्हें ऑफिस में ज्यादा सम्मान और सहयोग मिलता है। जबकि दूसरी तरफ अब सेक्सी व पारदर्शी कपड़ो से मार्केटिंग व विज्ञापन जगत में ऑफिस फैशन वॉर में अब ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।