News
International International
ब्रिटेन के चर्चित प्रोगाम बिग बॉस से रातों रात चर्चा में आईं जेड गुडी को मौत कभी भी अपनी चपेट में ले सकती है। मौत उन्हें अपनी चपेट में ले, इससे पहले जेड गुडी का एक कदम इन दिनों पूरी दुनिया में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। गुडी ने अपनी मौत का लाइव टेलीकास्ट ब्रिटेन के चैनल लिविंग को बेच दिया है। चैनल ने जेड गुडी की मौत की कीमत 70 लाख रुपए लगाई है। जेड गुडी ने इससे पहले रविवार को अपनी शादी के फोटो का अधिकार भी ओके मैग्जीन को पांच करोड़ में बेच दिया है। जेड गुडी ने यह अधिकार अपने उन दो बच्चों के लिए बेचा है जो अपनी मां की मौत के बाद पूरी तरह अनाथ हो जाएगें।
दुनिया भर के लोग अब यह सोचने के लिए विवश हो गए हैं कि मीडिया का लाइव टेलीकास्ट नैतिकता की परिकाष्ठा तो नहीं है। कुछ लोग जहां जेड गुडी के इस कदम से पूरी तरह सहमत हैं तो वहीं कुछ लोग मीडिया पर सवालिया निशान लगाना शुरु कर दिए हैं। मीडिया से जुड़े और जानकारों का कहना है कि मीडिया को खुद ही अपने पर अंकुश लगाना पड़ेगा। गुडी ऐसा कर रही हैं तो वे एक मां की हैसियत से अपने बच्चों के लिए ऐसा कर रही हैं लेकिन मीडिया सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरने के लिए ऐसा कर रहा है।
गुलाबी कपड़ों में नजर आएंगी गुडी
रविवार को होने वाली शादी में जेड गुडी ने गुलाबी रंग के कपड़े पहनने की इच्छा जताई है। इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार गुडी शादी के दौरान राजकुमारी की तरह महसूस करना चाहती हैं। गुडी ने अपने मंगेतर को गुलाबी कपड़े के लिए कहा है। ताकि वे शादी के दिन राजकुमारी की तरह दिख सके।
शिल्पा शेट्टी ने मांगी दुआ
बिग बॉस प्रोगाम के दौरान जेड गुडी और बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी का झगड़ा टीवी के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा था। गुडी की नस्लवादी टिप्पणी ने उन्होंने खलनायिका बना दिया था। रविवार को हो रही शादी के लिए गुडी ने शिल्पा को बुलावा भेजा है। इस पर शिल्पा काफी भावुक हो गईं और मीडिया के माध्यम से उनके लिए दुआ मांगी है। शिल्पा ने कहा है कि पहली का सभी बातों को भूल कर हम सबको उनके लिए दुआ मांगनी चाहिए।
इस पूरी बहस पर आप भी अपनी राय हमें भेज सकते हैं। आपकी राय को हम प्राथमिकता के साथ भास्कर डॉट कॉम के पाठकों के साथ शेयर करेंगे।