Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
मुंबई। भले ही अदनान सामी दांपत्य संबंधों में गहन निराशा के दौर से गुजर रहे हों, लेकिन उनका कॅरियर नई ऊंचाइयां छू रहा है। अब वह माइकल जैक्सन, उनके भाइयों और बहन जैनेट के साथ एक म्यूजिक एलबम पर काम कर रहे हैं।
अगर निजी जिंदगी की बात की जाए तो अदनान सामी बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पत्नी सबाह के साथ उनके खटास भरे संबंध अदालत की चौखट तक जा पहुंचे हैं। इसके बावजूद कॅरियर पर इनकी आंच नहीं पड़े, वह इसकी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि वह एक बहुत बड़े और भव्य प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बताते हैं कि वर्ष 2007 में माइकल जैक्सन अपने भाई और अदनान की जुगलबंदी से एक म्यूजिक एलबम करने वाले थे। किन्हीं कारणवश यह बेल मुंडेर नहीं चढ़ सकी। यही प्रोजेक्ट अब और भी वृहद रूप-स्वरूप में आकार लेने जा रहा है। अब इसमें सभी जैक्सन बंधु और उनकी बहन जैनेट भी काम करेंगी, जिसके संगीत को तैयार करने की जिम्मेदारी अदनान को दी गई है।
इस बारे में वह बताते हैं, 'भले ही मेरी निजी जिंदगी तनाव से यों न जूझ रही हो, लेकिन मैंने कॅरियर से अपना ध्यान नहीं हटने दिया है। मुझे संगीत से बेइंतहा प्यार है और कोई भी चीज मुझे इससे दूर नहीं कर सकती है। जल्द ही मैं इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाला हूं, जिसमें पॉप किंग माइकल जैक्सन, उनके सभी भाई और बहन जैनेट काम करेंगी। इसके अलावा अदनान कुछ हिंदी फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार कर रहे हैं।
सिवाय संवेदनाएं जाहिर करने के इसमें कोई और कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन सच तो यह है कि वह निजी जीवन में बेहद तकलीफ और दर्द से गुजर रहे हैं। उनकी शादी खत्म होने की कगार पर है। इस बाबत वह कहते हैं, 'मुझे खुशी है कि अदालत ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है, लेकिन मैं हूं तो एक इंसान ही! आखिर इस दुनिया में ऐसा कौन पति होगा, जो अपनी शादी को नाकाम होते देखना चाहेगा।' तो या उनका शादी रूपी संस्था से विश्वास उठ चुका है? इस पर वह कहते हैं, 'कतई नहीं, योंकि मैं अपने मां-बाप के बीच इस संबंध की गर्माहट आज भी महसूस करता हूं। मुझे अपनी पत्नी के व्यवहार ने हिलाकर जरूर रख दिया है, लेकिन मेरा शादी रूपी संस्था पर विश्वास आज भी कायम है।'