Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


आस्कर ने दिया मदद का भरोसा

[an error occurred while processing this directive]

चंडीगढ़. Oscar आर्थिक मंदी के कारण नौकरी जाने पर केंद्र सरकार प्रभावित लोगों को एक साल में छह माह का वेतन देने का प्रयास कर रही है। लेकिन नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी का पिछले पांच सालों से ईएसआई कारपोरेशन का सदस्य होना जरूरी है।

यह भरोसा दिया है केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री ऑस्कर फर्र्नाडीज ने। फर्र्नाडीज ने सोमवार को यहां सेक्टर-38 वेस्ट में लेबर ब्यूरो के दफ्तर के भवन का शिलान्यास करने के बाद ‘भास्कर’ से कहा कि नौकरी जाने पर बेरोजगार हुए लोगों को इम्पलॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर कराया जा रहा है। इन्हें एक साल में दोबारा नौकरी दिलाने के भी प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय श्रम विभाग ने पीएफ पर ब्याज की दर 8.5 फीसदी रखने की सिफारिश की है। कॉन्ट्रेक्ट लेबर के नियम बनाने के लिए शीघ्र ही मीटिंग बुलाई जाएगी। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी के अफसरों से निर्माण कार्य पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ने के कारण लेबर ब्यूरो के दफ्तर के भवन को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे 30,000 लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया गया हैं। उनका कहना है कि वित्त विभाग ने आम आदमी योजना बनाई है जिसमें 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बुढ़ावा पेंशन दी जा रही है।

रोक रहे हैं बाल मजदूरी
पंजाब के गवर्नर और नगर प्रशासक जनरल (रिटा.) एस.एफ. रोड्रिग्स ने शिलान्यास समारोह में कहा कि बाल मजदूरी रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर बनाया है। इसमें गरीब परिवार के बच्चों के लिए रहने और खाने के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।

फिलहाल यहां 300 बच्चों के रहने की व्यवस्था है। मार्च माह के अंत तक 300 लड़कियों के लिए और सितंबर तक 600 लड़कों के रहने की सेंटर में व्यवस्था हो जाएगी। इसके अलावा प्रशासन झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए 25 हजार फ्लैट बनवा रहे है जोकि उन्हें 800 रुपये प्रतिमाह किराये पर दिए जा रहे हैं। मजदूरों के बच्चों के लिए क्रेच भी खोले गए हैं।

काफी काम हो सकता है चंडीगढ़ से
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेबर डिपार्टमेंट का मुख्यालय चंडीगढ़ में खोले जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और दिल्ली में रेल व हवाई संपर्क अच्छा होने के साथ दोनों शहरों में दूरी भी ज्यादा नहीं है।

निर्माण पर खर्च होंगे 34 करोड़
सेक्टर-38 वेस्ट में बनने वाले लेबर ब्यूरो के मुख्यालय के निर्माण पर 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका एरिया 1.5 एकड़ होगा जिसमें करीब 400 अफसरों के बैठने की व्यवस्था होगी। बेसमेंट के अलावा चार मंजिला बनने वाली इस इमारत का निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आमने-सामने हुए बंसल और रोड्रिग्स
नगर प्रशासक एसएफ रोड्रिग्स और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल इस समारोह में कई माह बाद आमने-सामने हुए। मेडीसिटी, राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क जैसे कई प्रोजेक्ट को लेकर दोनों में चल रहे मतभेद जग-जाहिर हैं। कार्यक्रम में दोनों को स्टेज पर साथ-साथ बैठाया गया था। कार्यक्रम के आरंभ में दोनों में आज कुछ बातचीत भी हुई। गौरतलब है कि इसके पहले दोनों में शीत युद्ध चल रहा था।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 



[an error occurred while processing this directive]