Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

सोने की कीमतें 425 रुपए कम

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार में इनके भावों पर देखा गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 425 रुपए की गिरावट आकर भाव 15,360 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमतों में 1100 रुपए की गिरावट आकर भाव 22,000 रुपए प्रति किलो रह गए।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शील चंद जैन ने बताया कि ऊंचे भावों में मांग घटने और मुनाफावसूली आने से सोने और चांदी में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के भाव 965 डॉलर प्रति औंस पर खुले तथा सात डॉलर की गिरावट आकर 958 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव 13.90 डॉलर प्रति औंस पर खुले तथा निवेशकों की मुनाफावसूली से भाव घटकर 13.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।

दिल्ली स्थित गोयल ज्वैलर्स के विमल कुमार गोयल ने बताया कि ब्याह-शादियों का सीजन होने के बावजूद भी दाम ऊंचे होने के कारण गहनों में मांग काफी कमजोर है। इन स्तरों पर निवेशक भी बाजार से दूरी बनाये रखना चाहते हैं। इसी के परिणामस्वरूप घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के दाम घटे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और भी गिरावट आने की संभावना है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने में गिरावट देखी गई।

एमसीएक्स पर अप्रैल महीने का वायदा 15,432 रुपए पर खुला तथा इसमें 222 रुपए की गिरावट आकर भाव 15,210 रुपए रह गए। नीचे भावों में हल्की मांग निकलने से 15,374 रुपए कारोबार करते देखा गया।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट, अब चाहिए होगा पिन नंबर
  • दिसंबर से ऑनलाइन होंगे EPF अकाउंट
  • विदेशी निवेशक ला रहे अरबों डॉलर
  • एसबीआई घटाएगा ब्याज दरें
  • स्टॉक को स्टोर करें
  • फंड चुनने का फंडा
  • बीमे की बात
  • दैनिक भत्ता और टैक्स ध्यान दें..
  • सतर्कता में समझदारी
  • यूं करें नव वर्ष का आगाज
  • एचडीएफसी का लोन आधा फीसदी सस्ता
  • एक पंथ तीन काज
  • राज्य आ सकते हैं मंदी की चपेट में
  • एलआईसी हाउसिंग ने होम लोन की दरें घटाई
  • टेक्स और 9 सच
  • टैक्स प्लानिंग : कट - कट टैक्स..
  • सोने की कीमतें 425 रुपए कम
  • एक हजार डॉलर तक जा सकता है सोना
  • होम लोन शिफ्ट करने का सही समय
  • कितने खाते चाहिए?
  • शादी करें टैक्स बचाएं
  • हिट फिल्में नींद उड़ा रही हैं गारमेंट वालों की
  •