मॉस्को। बारह घंटे तक लगातार दो महिलाओं के साथ सेक्स करने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहे आदमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। रुस के रहने वाले सर्गेई दो महिलाओं के साथ लगातार तब तक सेक्स करने का रिकॉर्ड बनाना चाहते थे, जब तक कि वो दोनों संतुष्ट न हो जाएं। इसके लिए सर्गेई ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा का इस्तेमाल किया। लेकिन जरुरत से ज्यादा वियाग्रा लेने की वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।
डॉक्टरों के मुताबिक वियाग्रा की वजह से सर्गेई की उत्तेजना बढ़ गई थी, नतीजतन उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
शर्त लगाई थी: खबरों के मुताबिक सर्गेई ने अपने कुछ दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी कि वह सेक्स सेशन को 12 घंटे तक खींच सकता है और एक साथ दो महिलाओं को संतुष्ट कर सकता है। हालांकि वह शर्त तो जीत गया पर हार्टअटैक की वजह से उसकी मौत हो गई।
सर्गेई की सेक्स पार्टनर अलिना के मुताबिक सेक्स के कुछ ही सेकंड बाद सर्गेई की सांस फूलते देख उसने आपातकालीन मेडिकल सेवा को फोन किया, पर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
सर्गेई के शव की जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि अत्यधिक मात्रा में वियाग्रा के सेवन की वजह से उसे दिल का दौरा पड़ गया था। गौरतलब है कि जनवरी 2007 में वियाग्रा के अत्यधिक सेवन की वजह से इटली के एक पुरुष की मौत हो गई थी। दरअसल, उसकी पत्नी ने ज्यादा देर तक सेक्स सेशन बढ़ाने के इरादे से उसकी शराब में वियाग्रा की गोलियां मिला दी थीं।