Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty
अगर मेकअप करने के बावजूद फोटोग्राफ्स में आपका लुक ज्यादा निखरा नजर नहीं आता तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि अब जमाना है डिजिटल मेकअप का। फिल्मी दुनिया से निकलकर अब ये मेकअप ग्वालियर के ट्रेंड में आ गया है। महिलाएं इसी मेकअप को पसंद कर रही हैं ताकि कैमरे के हिसाब से मेकअप चेहरे पर सैट हो जाए। महिलाओं का झुकाव डिजिटल मेकअप की ओर बढ़ा है क्योंकि यह मेकअप हाई पिक्सल कैमरे से लिए गए फोटो के साथ मिक्स हो जाता है और फोटोग्राफ्स में मेकअप के पैच नहीं दिखते। ब्यूटीशियन वंदना शर्मा का कहना है कि यह करेक्टिव मेकअप का ही दूसरा रूप हैं, कि शादी के सीजन में ज्यादातर महिलाएं डिजिटल मेकअप को प्राथमिकता देने लगी हैं क्योंकि डिजिटल मेकअप ब्राइड को नेचुरल लुक देता है।
कैसे किया जाता है
डिजिटल मेकअप आम मेकअप की तरह ही किया जाता है, लेकिन मेकअप करने के लिए विदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप की इस सामग्री में सिलिका मिला होता है, जिसके कारण मेकअप स्किन के साथ मिक्स हो जाता है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। सिलिका का इस्तेमाल आमतौर पर मेकअप बेस, पाउडर, ब्लशर, आइशैडो में किया जाता है। इस मेकअप के साथ मिनिरल युक्त लिपिस्टिक तथा आइलाइनर का इस्तेमाल भी किया जाता है।
इसलिए खास है यह मेकअप
यह मेकअप 24 घंटे तक खराब नहीं होता। यहां तक की पसीने का भी इस पर खास प्रभाव नहीं पड़ता। यह मेकअप किसी भी समारोह सगाई, शादी, रिसेप्शन के लिए उपयोगी रहता है, जो दिन की शादी या पार्टी के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है। इस मेकअप के लिए प्रोफेशनल तकनीक अपनाई जाती है, ज्यादातर विदेशी सौंदर्य सामग्री इस्तेमाल होने के कारण यह मेकअप थोड़ा महंगा है।