फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि पानी बचाने के लिए ‘तिलक होली’ का विचार बहुत ही अच्छा है। समय रहते इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। दैनिक भास्कर ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। इस अभियान में युवाओं को प्रमुख रूप से जोड़ा जाए।
उपदेश नहीं, साथ लेकर चलें : भट्ट के मुताबिक पानी बचाना जरूरी है लेकिन इसके लिए हम युवाओं को लेक्चर देना न शुरू कर दें। उनमें जागरूकता लाने के लिए उन्हें अपने साथ बैठाएं फिर समझाएं। इस अभियान का लीडर भी किसी युवा को ही बनाना चाहिए।
इंदौर जल अभियान में था मैं : उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले इंदौर में जब भास्कर ग्रुप ने पानी बचाने के लिए अभियान चलाया था, तब मैं भी शामिल हुआ था। अब उतना पानी भी नहीं बचा है। गर्मी और ग्लोबल वार्मिग बढ़ती जा रही है। भोपाल की बड़ी झील का पानी भी लगातार कम हो रहा है, जो चिंतनीय है।