सार्वजनिक चुंबन पर सरकारी चाबुक
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaRelationships Relationships

सार्वजनिक चुंबन पर सरकारी चाबुक

[an error occurred while processing this directive]

kissयदि आप ब्रिटेन के सार्वजनिक स्थानों पर टहलते हुए अपने साथी को चुंबन लेना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ब्रिटिश सरकार को युगलों का सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन अब चुबने लगा है। ब्रिटेन के एक रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके को नो किसिंग जोन में तब्दील कर दिया गया है।

नो स्मोकिंग जोन

आपने अब तक नो पार्किग जोन और नो स्मोकिंग जोन सुना होगा। लेकिन अब नो किसिंग जोन भी तैयार हो गया है। ब्रिटेन के रेलवे स्टेशन वारिंगटन के बाहर के क्षेत्र को नो किसिंग जोन बनाया गया है। आसपास के इलाकों में जमकर नो किसिंग जोन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गाड़ियों से लेकर भवनों तक को इसके प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किया गया है।

नो किसिंग वी आर ब्रिटिश

ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे प्रचार के लिए जिस लाइन का चयन किया है, वह लाइन है - नो किसिंग वी आर ब्रिटिश। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन करने के कारण यातायात में दिक्कत आ रही थी। राहत की बात यह है कि चुंबन क्षेत्र भी बनाया गया है जो कि भारी यातायात वाले क्षेत्र से थोड़ा दूर है।

लोगों में है गुस्सा

सरकार के इस कदम से ब्रिटेन में लोगों में काफी गुस्सा है। लोग सड़क से लेकर इंटरेनेट तक पर अपने गुस्से का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैक्स अपने ब्लॉग पर इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा निकालते हुए लिखते है कि आखिर सरकार को यह हक किसने दिया कि वे हमारे अधिकारों पर अंकुश लगाए।

भारत भी पीछे नहीं

भारत में सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन या किसी भी प्रकार से प्यार का इजहार सामाजिक और कानूनी रुप से प्रतिबंध है। रिचर्ड गेरे ने जब शिल्पा को दिल्ली में खुलेआम चुंबन लिया तो काफी बवला मचा था। वैसे ही मलेशिया में भी सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन एक अपराध है। जहां अधिकतम सजा एक साल की जेल है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
prem
Tuesday, 10th Mar 2009, 7:49
In my view its a step in right direction. When children see such an act they don't like it as they feel embarrassed. Afterall adults are supposed to set an example of proper and decent behaviour in front of children. Adults are free to do such loving acts at home, it may reduce unnecessary domestic rows and tensions.



[an error occurred while processing this directive]