बुश पर जूता फेंकने वाले को तीन साल की जेल
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsInternational International

बुश पर जूता फेंकने वाले को तीन साल की जेल

बगदाद.Zeidi अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर जूते फेंकने वाले बगदाद के पत्रकार जैदी को आखिरकार तीन सालों के लिए जेल में भेज दिया गया है। बगदाद की एक अदालत ने मुंतजर अल जैदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर बीते साल दिसंबर में जूता फेंकने के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई।

अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति बुश पर टीवी रिपोर्टर मुंतजर अल जैदी ने उस समय जूते चलाए थे, जब वे इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इराक की राजधानी बगदाद में सुनवाई के दौरान जजों के पैनल ने सिर्फ 15 मिनट में मुंतजर अल जैदी को सजा सुना दी, लेकिन इसके बावजूद भी जैदी ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया था। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्टत के बाहर मुंतजर अल जैदी के समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए।

जैदी के वकील ने भी कहा था कि वे सिर्फ लोगों की भावनाओं का इजहार कर रहे थे, जो वर्ष 2003 में अमरीका के नेतृत्व में हुए हमले और उसके बाद की घटनाओं से आहत हैं। उनके वकील ने जजों से अनुरोध किया था कि वे बिना किसी देर के जैदी पर लगे आरोपों को खारिज कर दें, लेकिन जजों ने मुंतजर अल जैदी को तीन साल की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में बगदाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकार मुंतजर अल जैदी अपनी कुर्सी से उठे और पहले एक जूता और फिर दूसरा जूता जॉर्ज बुश की ओर चलाया, लेकिन बुश बड़ी फुर्ती के साथ झुक गए और कोई जूता उन्हें नहीं लगा। उसके तुरंत बाद जैदी को गिरफ्तार कर लिया गया था।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: