बिग बी ने की रनबीर की तारीफ
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बिग बी ने की रनबीर की तारीफ

ranbir amitabhअमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर रनवीर कपूर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि रनबीर ने काफी कम समय में काफी बेहतरीन तरीके से अपना करियर संवारा है। उन्होंने फिल्म के सेट पर रनबीर और अपनी मुलाकात के बारे में भी काफी कुछ ब्लॉग पर लिखा है। उन्होंने फिल्म ब्लैक के दौरान रनबीर के असिस्टेंट के तौर पर काम करने की भी तारीफ की है।

बिग बी ने लिखा है कि रनबीर जब संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट थे तो वह सोच भी नहीं सकते थे कि एक दिन रनबीर इन ऊंचाई पर होंगे और हर एक का दिल जीत लेंगे। उन्होंने काफी अच्छे ढंग से ब्लैक में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभानेवाली बच्ची आयशा को ट्रेनिंग दी थी। रनबीर और सोनम साथ में संजय को असिस्ट कर रहे थे और आज यह दोनों स्टार पुत्र-पुत्री खुद स्टार है। यह देखना काफी सुखद है कि किस तरह नई पीढ़ी बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: