पर्चा बिगड़ा तो छात्रा ने की आत्महत्या
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


पर्चा बिगड़ा तो छात्रा ने की आत्महत्या

कोरबा (र्दी). नियमित परीक्षा में फेल होने के बाद इस वर्ष प्राइवेट परीक्षा में फिजिक्स का पर्चा बिगड़ने पर १२ वीं की छात्रा ने आज सुबह घर में आत्महत्या कर ली।

र्दीथाना क्षेत्रांतर्गत सीएसईबी पश्चिम कालोनी के कैलाश विहार ब्लाक आवास क्र- एफ ७७७ में सीएसईबी कर्मी नेतराम राठौर सपरिवार रहता है। उनकी पुत्री दीद्धि राठौर १२ वीं फिजिक्स संकाय में पढ़ती थी। उसने पिछले वर्ष १२वीं बोर्ड की परीक्षा नियमित परीक्षार्थी के रूप में दी, पर अनुतीर्ण हो गई।

पुलिस के मुताबिक परिजनों की समझाइश पर वह इस वर्ष स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में खिसोरा-पंतोरा के स्कूल में १२ वीं की परीक्षा दे रही थी। इसके लिए उसने तैयारी की थी। विगत दिनों फिजिक्स का पर्चा तैयारी के बावजूद बिगड़ जाने पर वह कुंठित हो गई। पिछले दो-तीन दिनों से वह गुमसुम रहने लगी। परिजनों के समझाने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ।

आज सुबह पिता के डच्यूटी जाने व अन्य परिजनों के अपने-अपने कार्य में व्यस्त होते ही सुबह लगभग ९ बजे छात्रा ने घर में पंखे पर फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके देर तक कमरे से बहार नहीं आने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होनें उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। दोपहर लगभग १२ बजे र्दी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस नेतराम की सूचना पर मर्ग क्र-५/क्९ कायम कर घटनास्थल पहुंची। पंचनामा व वैधानिक कार्रवाई पश्चात् शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

परीक्षा शुरू होते ही बढ़ जाते हैं आत्महत्या के मामले

छात्रों में परीक्षा में उच्चअंक प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है। परिजनों के दबाव व अधिकतम अंक अर्जित करने के प्रयास के बीच पर्चा बिगड़ते ही छात्रोंे का मनोबल गिर जाता है। वे कुंठित हो आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और संभवत: जिले में आत्महत्या का पहला मामला है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: