पर्चा लीक होने की अफवाह से परेशान हुए छात्र
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


पर्चा लीक होने की अफवाह से परेशान हुए छात्र

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर परीक्षा में सोमवार का प्रश्नपत्र रविवार को लीक होने की सूचना से एकबारकी खलबली मच गई। बीकॉम फाइनल ईयर परीक्षा के बिजनेस बजटिंग का पर्चासोमवार को होना है, इसके लीक होने की अफवाह से रविवार को दिनभर छात्र परेशान रहे। छात्र एक-दूसरे को फोन करके इस बारे में जानकारी लेते रहे।

संघटक कॉलेजों और विश्वविद्यालय में भी कई छात्र जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन अवकाश होने से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अन्य जिलों के छात्र भी पेपर के संबंध में जयपुर में संपर्क साधते रहे।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एनएन गुप्ता ने बताया कि पर्चा लीक होने की बात महज एक अफवाह है। इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एम.ए. प्रीवियस का पेपर आउट हुआ था।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: