Election
Election Diary Election Diary भोपाल.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी अब आचार संहिता की चपेट में आ सकते हैं। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता सज्जन सिंह वर्मा, विधायक हुकुम सिंह कराड़ा, सुखदेव पांसे और डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जेएस माथुर को सौंपे ज्ञापन में शिकायत की है कि बिजली के बिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के फोटो छपे हुए हैं।
आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस तरह से प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने सीईओ को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक केएस सुदर्शन ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में हिंदी पाठ्यक्रम शुरू कराने का आदेश दिया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री धनोपिया ने आरोप लगाया है कि संघ प्रमुख ने भारतीय संविधान का अपमान किया।