Business
Personal Finance Personal Finance मुंबई. एक अप्रैल से एलआईसी हाउसिंग के होम लोन सस्ते हो जाएंगे। एलआईसी के इस वित्तीय सेवा प्रदाता अंग ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए होम लोन की दरें 0.75 फीसदी घटा दी हैं। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
कितनी होंगी ब्याज दरें
नई दरें लागू होने के बाद एलआईसी हाउसिंग के मौजूदा ग्राहकों को 10 से 10.50 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध होंगे। कंपनी अब तक अपने होम लोन पर 10.75 से 11.25 फीसदी ब्याज ले रही थी।
घट रही है लागत
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के डायरेक्टर व चीफ एक्जीक्यूटिव आर आर नायर ने सोमवार को दरें घटाने की घोषणा की। नायर ने बताया कि बीते कुछ समय में उनके फंड की लागत नीचे आई है, जिसको देखते हुए प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।
पहले भी घट चुकी हैं दरें
नायर ने बताया कि इस वर्ष जनवरी में भी उन्होंने होम लोन की दरों में 0.75 फीसदी कटौती की थी। इस लिहाज से अब तक दरों में कुल 1.50 फीसदी गिरावट आ चुकी है और वे पिछले दो वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं।