‘अमेरिकन आइडल’ में चला अनूप का जादू.
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

‘अमेरिकन आइडल’ में चला अनूप का जादू.

न्यूयॉर्क. Anoop Desai रियलिटी शो ‘अमेरिकन आइडल’ के आठवें सीजन में भारतीय मूल के गायक अनूप देसाई का जादू आखिरकार चल ही गया है। नॉर्थ कैरोलिना के 23 वर्षीय अनूप बुधवार रात को इस शो के टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

मंगलवार रात शो में अनूप की परफॉर्मेस के बाद शो के सबसे अड़ियल जज सिमोन कॉवेल ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अनूप जीरो से हीरो बन गए हैं। सिमोन से तारीफ सुनने के बाद अनूप ने कहा कि वह हर बार अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते हैं और इस बार भी उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ ही दिया था।

सादे व्यवहार के कारण बने सबके पसंदीदा

संजय मालाकर के बाद ‘अमेरिकन आइडल’ में जगह बनाने वाले भारतीय मूल के दूसरे प्रतिभागी अनूप अपने सादे व्यवहार के कारण भी शो में सबके चहेते बने हुए हैं। वह न तो मालाकर की तरह चमकीले कपड़े पहनते हैं और न ही अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल बनाते हैं।

उनके दोस्तों का कहना है कि शो के बाद लोकप्रिय होने के बावजूद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। उनकी कजिन मौली देसाई के मुताबिक, ‘जब उसे स्कूल के गायन ग्रुप में जगह मिली थी, तभी हम जान गए थे कि वह अच्छा गायक है।’

उसने परिवार वालों के सामने बहुत कम गाया है। वह काफी शर्मीला है। उसके दोस्त उसे अपनी शादियों में गीत गाने को कहते हैं। उसने मेरी शादी में भी मेरा पसंदीदा गीत गाया था। भले ही अनूप को हिंदी ठीक तरह से बोलनी न आती हो मगर वह अच्छी खासी फरार्टेदार गुजराती बोल लेता है।’






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: