एक पंथ तीन काज
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

एक पंथ तीन काज

insuranceएसबीआई की बीमा कंपनी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ऐसी स्कीमें पेश की हैं जो न केवल बीमा का काम करेंगी, बल्कि निवेश के साथ टैक्स बचाने में भी मददगार होंगी।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आयकरदाताओं के मद्देनजर ‘स्मार्ट यूलिप’ नाम से यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) जारी किया है। यह अपने आप में इसलिए अनूठा है क्योंकि इसमें यदि कोई व्यक्ति सात साल तक निवेश करता है तो उसे रिटर्न के तौर पर इस अवधि के दौरान हर पखवाड़े आने वाली एनएवी में से उच्च एनएवी के हिसाब से रिटर्न मिलेगा।

उदाहरण के लिए यदि एक पखवाड़े एनएवी 40 रुपए हो जाती है और शेष एनएवी उससे कम (5, 7, 11 रुपए कुछ भी) होती है तो रिटर्न 40 रुपए के हिसाब से मिलेगा (इससे ऊंची अन्य एनएवी के रहने पर वही मान्य होगी)। इसमें निवेश की न्यूनतम सीमा 50 हजार रुपए है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यह स्कीम तीन और पांच साल की अवधि में भी उपलब्ध है। इस पर धारा 80सी और धारा 10(10डी) के तहत आयकर का लाभ मिलेगा। निवेश की अंतिम तिथि 28 मार्च है।

इसी तरह टैक्स बचाने के लिए एलआईसी की ‘जीवन वर्षा’ नामक स्कीम में भी निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में भुगतान किया गया प्रीमियम आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कटौती के योग्य होगा। साथ ही अर्जित आय भी करमुक्त रहेगी। यह क्लोज एंडेड मनी बैक स्कीम है और 9 व 12 साल की अवधि में उपलब्ध है।

इसके तहत प्रत्येक तीन साल में बीमित राशि के एक निश्चित प्रतिशत के बराबर राशि बीमाधारक को वापस की जाएगी। इसमें न्यूनतम बीमित राशि 50 हजार रुपए है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। स्कीम में 31 मार्च तक निवेश किया जा सकता है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट, अब चाहिए होगा पिन नंबर
  • दिसंबर से ऑनलाइन होंगे EPF अकाउंट
  • विदेशी निवेशक ला रहे अरबों डॉलर
  • एसबीआई घटाएगा ब्याज दरें
  • स्टॉक को स्टोर करें
  • फंड चुनने का फंडा
  • बीमे की बात
  • दैनिक भत्ता और टैक्स ध्यान दें..
  • सतर्कता में समझदारी
  • यूं करें नव वर्ष का आगाज
  • एचडीएफसी का लोन आधा फीसदी सस्ता
  • एक पंथ तीन काज
  • राज्य आ सकते हैं मंदी की चपेट में
  • एलआईसी हाउसिंग ने होम लोन की दरें घटाई
  • टेक्स और 9 सच
  • टैक्स प्लानिंग : कट - कट टैक्स..
  • सोने की कीमतें 425 रुपए कम
  • एक हजार डॉलर तक जा सकता है सोना
  • होम लोन शिफ्ट करने का सही समय
  • कितने खाते चाहिए?
  • शादी करें टैक्स बचाएं
  • हिट फिल्में नींद उड़ा रही हैं गारमेंट वालों की
  •