बहुत आसान है प्राकृतिक सुंदरता
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

बहुत आसान है प्राकृतिक सुंदरता

[an error occurred while processing this directive]

beautyदेर से ही सही, लेकिन महिलाओं ने अपने रूप-सौंदर्य को निखारने के लिए प्राकृतिक साधनों का प्रयोग प्रारंभ कर दिया है। महंगे और बाज़ारू ब्यूटी उत्पादों के मोहपाश से निकलकर अब महिलाएं प्राकृतिक चिकित्सा और योग के ज़रिए अपने रूप को निखार रही हैं।

योग और कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से आप अपने सौंदर्य को प्राकृतिक खूबसूरती में तब्दील कर सकती हैं, जो लंबे समय तक बनी रहती है। आसान से योगासन और उनका सरल, नियमित अभ्यास त्वचा को कांतिमय और चमकदार बनाने में काफी प्रभावी है। प्राकृतिक तरीकों को भी अपनाना इतना मुश्किल भी नहीं है।

योग द्वारा खूबसूरती

वज्रासन की अवस्था में दोनों हाथ पीछे ले जाएं। एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई पकड़े और धीरे-धीरे श्वास लेते हुए आगे की ओर झुकें। नीचे झुकते हुए यथाशक्ति श्वास रोकें। कुछ देर बाद श्वास छोड़ते हुए धीरे-धीरे ऊपर आ जाएं। इस तरह आसन का एक चक्र पूरा हुआ। शुरूआत में इस आसन का 2 चक्र ही करें। पूर्ण अभ्यास कर लेने के बाद 5 चक्र तक रोज़ाना कर सकती हैं।

लाभ- त्वचा व चेहरा कांतिमय बनेगा और चेहरे में चमक भी आएगी। आंखों में चमक आती हैं एवं ज्योति भी बढ़ती है। मस्तिष्क शांत व स्मरण शक्ति बढ़ती है।

प्राकृतिक तरीके

योगासनों के अलावा कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनकी मदद से आप प्राकृतिक सुदंरता प्राप्त कर सकती हैं। इनमें से कई तरीकों को आपने भी कभी-न-कभी अपनाया अवश्य होगा। ज़रा तरीकों पर गौर करें-

नित्य चेहरे पर शहद का लेप करें।

केला, पपीता, टमाटर को चेहरे व हाथों पर मसल कर मालिश करें।

हल्दी, मलाई, कुछ बूंद गुलाब जल व गिलिस्रीन एक बूंद नीबू डालकर त्वचा पर मालिश कर थोड़ी देर छोड़ दें। फिर थोड़ा सा हथेलियों पर मलें। तत्पश्चात पानी से धो लें। मूली पीसकर चेहरे पर लगाएं।

आलू किसकर उसके रस से मालिश करें।

हफ्ते में एक बार नीबू हाथ, पैर व चेहरे पर रगड़े। इससे पूरा मैल साफ हो जाएगा और त्वचा चमकने लगेगी।

हफ्ते में एक बार उबटन लगाएं।

साबुन चेहरे पर न लगाएं।

आहार-सलाह

स्वास्थ्य और सौंदर्य के दृष्टिकोण से भोजन में सभी मौसमी फलों व सब्जियों का विशेष स्थान है। अत: दिनभर में 500 से 750 ग्राम सब्जियां जैसे पत्ते वाली हरी सब्जियां और 1 कटोरी दही व 1 गिलास दूध, इसके अलावा पपीता, सेब जैसे मौसमी फल अवश्य लें। अंकुरित अनाज 1 कटोरी, मिस्सी रोटी, सलाद व मिक्स सब्जियों का सूप विशेषकर होना ही चाहिए। दिन भर में कम से कम 12 से 13 गिलास पानी अवश्य पिएं।

क्या न खाएं

जंक फू ड, तेल-मसाले वाला भोजन, ड्राय फूट्र्स, मिठाइयां, केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। उपरोक्त सभी निर्देशों का पालन कर बिना किसी मंहगे सौंदर्य उत्पाद या दवा-लोशन का इस्तेमाल किए निरोगी काया और स्वस्थ-चमकदार त्वचा पाई जा सकती हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]


[an error occurred while processing this directive]