सेंसेक्स 10000 पार, मुद्रास्फीति शून्य के करीब
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सेंसेक्स 10000 पार, मुद्रास्फीति शून्य के करीब

नई दिल्ली. पिछले तीन दिन से सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 11 सप्ताह बाद गुरुवार को एक बार फिर दस हजार के ऊपर चला गया। पिछले दिन के बंद से 72 अंक मजबूत खुला सेंसेक्स सत्र की समाप्ति पर 335.20 अंक बढ़कर 10003.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10061.36 अंक तक चला गया था। इस वर्ष इससे पहले सात जनवरी को यह दस हजार के स्तर पर था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.90 अंक उछलकर 3082.25 पर बंद हुआ। बीएसई में मार्च के डेरिवेटिव सौदों का यह अंतिम दिन था।

इस दौरान विदेशी व घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ठीकठाक खरीदी कर बाजार में तेजी का माहौल बरकरार रखने में मदद की। वे पिछले तीन दिनों से लगातार खरीदी कर रहे हैं। बुधवार तक वे 1226.64 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदी कर चुके थे। गुरुवार को कैपिटल गुड्स, पॉवर और मेटल शेयरों में क्रमश: 5.42, 4.42 और 3.97 फीसदी उछाल दर्ज किया गया।

क्या रहे कारण?

- एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

- अमेरिकी में किए गए उपायों का असर

- मुद्रास्फीति में नरमी के चलते रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर कटौती की संभावना

- शार्ट कवरिंग पर तेजड़ियों की मजबूत पकड़

- पिछले तीन दिन से एफआईआई की खरीदी






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: