केम छो टीम इंडिया...
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


केम छो टीम इंडिया...

नेपियर. भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन खूब कैच टपकाए। रोस टेलर जब 4 रन पर थे तब युवराज सिंह ने और जब 92 रन पर थे तब राहुल द्रविड़ ने कैच छोड़े। रायडर को लंच से पहले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने जीवनदान दिया जो काफी महंगा साबित हुआ।

फ्रेंकलिन जब 7 रन पर थे तब स्लिप पर युवराज ने कैच छोड़ा। इस बीच एक दर्शक ने एक भारतीय पत्रकार से कहा ‘केम छो’ और कितने टपकाओगे। उक्त दर्शक का दूसरा साथी कहने लगा सतश्री अकाल। उनको हिंदी बोलते देख सब दंग रह गए।

बाद में पता चला कि ये दर्शक ऑस्ट्रेलियन हैं जिनके नाम हैं-जोंस, एलन व फ्रांसिस । ये तीनों हाल ही में काफी लंबा समय भारत में व्यतित कर लौटे हैं तथा उनके दिलोदिमाग पर इंडिया हावी है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: