माइकल जैक्सन रहेंगे भूतों की गुफाओं के पास
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsInternational International

माइकल जैक्सन रहेंगे भूतों की गुफाओं के पास

लंदन.पॉप गायक माइकल जैक्सन लंदन में अपने कन्सर्ट के दौरान भूतहा गुफाओं के पास बने केंट मैंशन में रहेंगे। जैक्सन ने यहां रहने के लिए 10 लाख पाउंड किराया दिया है।

इस जगह पर कई प्रेत-आत्माओं के रहने की खबरें आ चुकी हैं। सूत्र ने बताया, ‘हम नहीं जानते कि माइकल को गुफाओं में प्रेतात्माओं के रहने की जानकारी है या नहीं लेकिन उनके सहयोगियों ने कन्सर्ट के दौरान उनके यहां रहने की पूरी व्यवस्था कर दी है।’

तीन मंजिला इस मैंशन को वर्ष 1800 में तैयार किया गया था। इसमें अंडरग्राउंड सिनेमा हॉल, म्यूजिक रूम और स्वीमिंग पूल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि अगर कोई प्रेतात्मा यहां भटके तो वह इस कैमरे में कैद हो जाए।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: