Vaama
Relationships Relationships
अक्सर दांपत्य जीवन में दोनों पक्षों की अपनी गलती स्वीकार नहीं करने की जिद बहुत भारी साबित होती है, जबकि खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर यही होता है कि समझदारी से बीच का रास्ता निकाला जाए। अगर आप खुद को जिम्मेदार पति साबित करना चाहते हैं तो जानिए कुछ खास टिप्स..
पत्नी की पसंद का ध्यान
इस बात को स्वीकार करना कई पतियों के लिए बहुत मुश्किल होता है। वह सोचते हैं कि यदि किसी अन्य की रुचि अलग है तो हमें इससे क्या लेना-देना। वैसे आपको पत्नी की रुचि का ख्याल रखना ही चाहिए। इससे घर का माहौल अच्छा रहता है और आप जानते हैं कि अच्छे माहौल का सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
दोनों हों शामिल
वीकैंड पर अपने में ही सीमित नही रहें, दोस्तों के साथ पहले से चल रही प्लानिंग से बेहतर है कि परिवार के साथ प्लान बनाएं। पत्नी को बराबर से शामिल करें फिर भले ही आप कोई पुस्तक या नेट पर कोई गॉसिप पढ़ रहे हों। शॉपिंग के लिए जाते समय पत्नी को उसकी पसंदीदा चीज दिलवाएं और मूड फ्रैश करने के लिए किसी दर्शनीय स्थल पर पहुंचकर कुछ वक्त घूमें-फिरें।
गलती स्वीकार करना सीखें
यह करना भले ही बहुत कठिन हो, लेकिन आपकी यह कोशिश जिंदगी में सुकून और रंग भरेगी। शादी एक मैराथन रेस की तरह है। कई बार हम जल्दबाजी की कोशिश में अपना आपा खो देते हैं। यदि आप गलती पर हैं तो उसे खुले दिल से स्वीकारें। आपका ‘आई एम सॉरी’ कहना किसी भी बहस, तर्क-वितर्क की कड़वाहट को दूर करके रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है।
व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएं
कहीं भी बाहर जाते समय अपनी वेशभूषा का खासतौर पर ध्यान रखें। हर पत्नी चाहती है कि आप उसकी सहेलियों को अपने व्यक्तित्व और अंदाज से प्रभावित कर सकें। परिवार की भीड़-भाड़ के बावजूद अपने जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। अपनी पत्नी से उसी अंदाज में पेश आएं जिस तरह वर्षो पहले आया करते थे।
धन्यवाद जरूरी भले ही कई लोगों को यह अटपटा लगे, लेकिन जिंदगी के अच्छे-बुरे हर मोड़ पर साथ निभाने के लिए पत्नी को धन्यवाद जरूर दें। हालांकि यह बात पत्नियों पर भी बराबर से लागू होती है। आपके इस व्यवहार से उन्हें महसूस होगा कि परिवार और बच्चों के साथ ही उनके प्रति आप कितने फिक्रमंद हैं।