हैल्दी समर के लिए ज्यूसी फू़ड
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


हैल्दी समर के लिए ज्यूसी फू़ड

drinkगर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कहते हैं सर्दियों के मौसम में आप जितना चाहे खा लो आसानी से पच जाता है लेकिन गर्मियों की बात करें तो थोड़ा भी नासमझी से खाया-पिया अपच बनकर आपको परेशान कर सकता है। गर्मियों में खाली पेट रहना भी सही नहीं है, इससे पेट में गर्मी बढ़ सकती है और आपकी तबियत नासाज हो सकती है।

गर्मियों में जितना हो सके तरह पदार्थो का सेवन करें, ताजे मौसमी फलों का रस जैसे अंगूर, तरबूज, संतरे नींबू पानी आदि आपको तरोताजा रहने में मदद करेंगे। तरल पदार्थ आपके शरीर की गर्मी कम कर तापमान सामान्य रखने में भी काफी असरकार होंगे। तापमान, तेज धूप आपके शरीर की सारी ताकत सोख लेती है। मौसम के कारण शरीर में थकावट जल्दी महसूस होने लगती है। शुष्क मौसम और तेज धूप शरीर का पानी सुखा देती है और यही वजह है कि शरीर में नमक और पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में त्वचा भी रूखी हो जाती है। हमें लगता है पसीने से त्वचा चिपचिपी हो गई है लेकिन पसीने के माध्यम से शरीर का नमक और पानी निकल जाता है। शुष्क त्वचा के कारण एक्जिमा का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्या खाएं क्या न खाएं - ताजे फलों का रस, ठंडे पेय पदार्थ, छाछ, आसानी से पचनेवाले खाद्य पदार्थ, हरी सब्जियां, चावल और दही। इस मौसम में मांसाहार खाने से परहेज करें। चाहें तो मीट सूप या कोई कम मसालेदार डिश खा सकते हैं। खीरे के रस में, भीगी हुई किशमिश का रस, दालचीनी, इलायची को ठंडे पानी में मिक्स कर फ्रीज करके पिएं। गर्मियों में कॉफी और चाय का सेवन कम करें, खासकर खाली पेट चाय कभी न पिएं इससे एसीडिटी होने का खतरा अधिक होता है। इस मौसम में खूब सारा पानी पिएं और शराब का सेवन न करें। शराब की तासीर काफी गर्म होती है और यह पेट में जलन और पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है।

गर्मियों में मौसम और आपके आसपास का तापमान बेहद गर्म हो जाता है। विशेषज्ञों की राय है कि इस मौसम में ज्यादा समय हरियाली और पानी वाली जगहों के पास बितानी चाहिए। गर्मियों में हिल स्टेशन पर छुट्टी बिताना किसी नदी या तालाब के किनारे पिकनिक मनाना आपके मन को खुश रखेगा। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में चांद की रोशनी में समय बिताना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस मौसम में तैराकी सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है।

फूलों का गजरा, हार पहनना काफी सुंदर भी लगता है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा होता है। इस मौसम में चंदन का लेप करना शरीर को ठंडक देता है। जहां तक हो सके दिन की तेज धूप से बचना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए खासकर गर्मियों में सात्विक खाना खाया जाना चाहिए।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: