Summer Special
Stylish Summer Stylish Summer
मौसम चाहे जो भी हो अगर उसे ठीक तरह से एडाप्ट कर लिया जाए, उसको सूट करने वाले कपड़े पहने जाएं तो आप आसानी से कंफर्टेबल फील कर सकते हैं और कंफर्ट के बिना कोई भी फैशन बेस्ट नहीं हो सकता। हॉट एंड ह्यूमिड समर में कॉटन सबसे बेहतर फैब्रिक होता है।
राइट ड्रेस ऑन राइट ओकेशन हर मौसम की तरह गर्मियों में भी आपको सूदिंग और स्मार्ट लुक दे सकता है। फ्रैश और ट्रैंडी फैशन गर्मियों में काफी पसंद किया जात है। कॉटन के साथ-साथ जॉर्जेट, शिफॉन, लाइटवेट सिल्क भी गर्मियों के लिए काफी सूटेबल हैं। वैसे तो ये सारे फैब्रिक एलिगेंट से लुक देनेवाले होते हैं लेकिन यदि कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहें तो इस फैब्रिक के इस्तेमाल से भी आप काफी रॉकिंग लुक पा सकते हैं।
गर्मियों के लिहाज से कलर्स का चुनाव बहुत ही अहम होता है। सूदिंग और लाइट कलर्स गर्मियों में आपको ब्यूटीफुल और स्टाईलिश लुक तो देते ही हैं ये देखने वालों की आंखों में चुभते भी नहीं। ब्लू, ग्रीन, पिंक, माइल्ड येलो गर्मियों में काफी हिट कलर्स होते हैं। डस्टी शेड और फ्लोरल डिजाइन्स इस मौसम में पसंद किए जाते हैं।
बोल्ड फ्लोरल प्रिंट्स इस मौसम में काफी इन हैं और अगर आपकी फिगर परफेक्ट है तो स्माल फ्लोरल प्रिंट्स भी काफी सूट करेंगे। डॉट्स, नेचुरल डिजाइन्स, ब्लॉक प्रिंटिंग्स भी इस मौसम में काफी स्टाईलिश माने जाते हैं। कलर काम्बिनेशन्स की बात करें तो ग्रीन के साथ व्हाईट, व्हाईट विथ येलो, ब्राउन विथ लाइट व्हाईट, रेड विथ क्रीम काफी कूल लुक देते हैं। वाटर कलर्स और वेट लुक वाले कलर्स भी इस मौसम में काफी पसंद किए जाते हैं।
स्टाईलिश और सेक्सी लुक के लिए हॉट मौसम बेस्ट होता है। स्लीवलेस, स्प्रेगैटी, डीप नेक और हॉल्टर नेक इस मौसम का फेवरेट ट्रेंड होता है। यह ग्लैमसर होने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी होता है। इस हॉट-हॉट मौसम में अपने वॉर्डरोब को सिजलिंग बनाने के लिए आपको बस अपने कैजुअल, पार्टी और इवनिंग वियर को थोड़ा सा चेंज करना होगा।