हिंदी साहित्य की उम्दा किताबें
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


हिंदी साहित्य की उम्दा किताबें

booksकहते हैं किताबे आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। जब थोड़ा बहुत खाली समय हो और धूप भरी दोपहरी में घर से निकलने का बिल्कुल मन न करे। टीवी देख-देखकर बोर हो गए हो तो किताबें पढ़ने से बेहतर उपाय कोई नहीं। बचपन से लेकर बड़े होने तक आप सुनते आए होंगे कि किताबे ज्ञान का खजाना होती हैं। यह न केवल आपके लिए समय काटने का सबसे बेहतर उपाय है बल्कि ज्ञानोपार्जन का सबसे अच्छा जरिया भी।

किताबें आपको वह सब सिखाती हैं जो टीवी या किसी और माध्ययम से आप नहीं सीख सकते। किताब पढ़ना का अगर आप मन बना चुके हैं, बाजार, लाइब्रेरी में मौजूद कई सारी किताबों में से यदि आप यह चुनाव नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी किताब पढ़े तो पढ़ने के शौकीनों के लिए हम लाए हैं उन चर्चित किताबों की एक लिस्ट जिन्हें जरूर पढ़ा जाना चाहिए।

प्रतिष्ठित लेखकों की यह बहुचर्चित किताबे अपने आप में एक मिसाल है। हिंदी साहित्य में न केवल यह लेखक बेहद प्रसिद्ध और पसंदिदा है बल्कि इनके यह उपन्यास हिन्दी साहित्य के लिए हैंडबुक की तरह है।

कुछ खास किताबें जो आप जरूर पढ़े -

गबन - प्रेमचंद

देवदास - शरतचंद्र

आवारा मसीहा- विष्णु प्रभाकर

वैशाली की नगरवधु - आचार्य चतुरसेन

गुनाहों का देवता - धर्मवीर भारती

कितने पाकिस्तान - कमलेश्वर

मृत्युंजय - शिवाजी सावंत

बच्चन की आत्मकथा- क्या भूलूं क्या याद करूं - हरिवंश राय बच्चन

टोबा टेक सिंह - सआदत हसन मंटो

राग दरबारी - श्रीलाल शुक्ल

आग का दरिया - कुर्तुलन हैदर

आधा गांव - राही मासूम रजा

दोपी शुक्ला - राही मासूम रजा

मेरा सफर - अली सरदार जाफरी

आधे अधूरे - मोहन राकेश

चरनदास चोर - हबीब तनवीर

कुली - मुल्क राज आनंद

दीपशिखा - महादेवी वर्मा

घासी राम कोतवाल - विजय तेंदुलकर

हजार चौरासी की मां- महाश्वेता देवी

कांथा पुरा - राजा राव

परिमल - सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

तमस - भीष्म साहनी

कौन सी किताब है आपकी फेवरेट, हिंदी साहित्य की उम्दा किताबों की लिस्ट को और ज्यादा रिच बनाने के लिए लिख भेजें उन किताबों की लिस्ट जो आपके हिसाब से हैं उम्दा किताब....

आप चाहें तो आपकी फेवरेट किताब के बारे में जानकारी अपने फोटो के साथ हमें मेल कर सकते हैं.... webeditor@bhaskarnet.com आप चाहें तो नीचे दी गई लिंक के द्वारा भी अपने विचार हमें प्रेषित कर सकते हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: