Summer Special
Kitabo ki Duniya Kitabo ki Duniya
आजकल युवाओं में अंग्रेजी साहित्य काफी पसंद किया जाता है। चाहे वह नॉवेल्स हो या फिर बायोग्राफीज, युवा खास ट्रीटमेंट के साथ लिखी किताबों को पढ़ना काफी पसंद करते हैं। बेस्टसेलर की लिस्ट यूं तो हर हफ्ते या फिर महीनें बदल जाती है लेकिन हम लाए हैं पिछले दिनों बेस्टसेलर रहीं कुछ खास इंग्लिश बुक्स की लिस्ट।
इंग्लिश बुक्स की बात हो और इंडियन फ्लेवर खास हो तो चेतन भगत आजकल सबसे ज्यादा पढ़े जाते हैं। उनकी कुछ खास किताबें हैं -
युवाओं में चर्चित चेतन के उपन्यास
थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ, फाइव पाइंट समवन, वन नाइट एट कॉल सेंटर
चेतन भगत की बुक्स के अलावा कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के राइटर्स हैं जिनकी बुक्स पिछले दिनों बेस्टसेलर की लिस्ट में रहीं। इन्हें न केवल पाठकों ने पसंद किया बल्की कई सारे किताबों को तो वर्ल्ड लेवल के अवॉर्ड भी मिले। इसमें बुकर प्राइज विनर अरविंद अडिगा से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा की द ऑडीसिटी ऑफ होप भी हैं। इनमें से कई सारी पुस्तकें ऐसी भी हैं जो फिल्मकारों के लिए आइडिए का जरिया बनीं। उन्होंने न केवल इस पर फिल्में बनाई बल्कि उन फिल्मों की किताबों से बढकर सराहना भी हुई। भारत और विदेशों में लिखी गई इन किताबों को वर्ल्ड फेम मिला। हम लाएं हैं नई पुरानी कुछ इंग्लिश बुक्स की लिस्ट -
द ऑडीसिटी ऑफ होप - बराक ओबामा
द सीक्रेट - रोह्नडा बायरने
हैंडल विथ केयर - जोडी पिकोलट
अमेरिकन वाइफ - कुरटिस सिटेनफेल्ड
द दा विन्सी कोड - डैन ब्राउन
ऑन द रोड - वाइकिंग प्रेस
द फाउंटेन हैड - एन रैंड
थ्री कप्स ऑफ टी - ग्रेग मॉरटेनसन
गुड अर्थ - पर्ल एस बग
पाइपअटेल - यान मार्टेल
एल्केमिस्ट - पाउलो कोहलो
मास्टरपीस - एलिस ब्रोच
द अदर साइड ऑफ आइलैंड - एलीग्रा गुडमैन
कुछ ऐसी किताबें जिन्हें जरूर पढ़ा जाना चाहिए -
ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास - वी.एस. नाएपॉल
ऑल अबाउट एच हैटर - जीवी देसानी
गॉड ऑफ स्माल थिंग्स - अरूंधती रॉय
लेजीज कूपे - अनीता नायर
हल्ला बालू इन द ग्वावा आर्केड - किरन देसाई
स्नैप शॉट - शोभा डे
लव ट्रुथ लिटिल मेलिस - खुशवंत सिंह
इंग्लिश अगस्ट - उपमन्यु चटर्जी
गाइड - आर के नारायणनन
ए सुटेबल बॉय - विक्रम सेठ
इंटरप्रीटर्स ऑफ मालदीव्स - झुम्पा लाहिड़ी
मिड नाइट चिल्ड्रन - सलमान रुश्दी
ट्रेन टू पाकिस्तान - खुशवंत सिंह
स्वामी एंड फ्रेंड्स - आर. के नारायनन
एनी थिंग फॉर यू मैम
ऑफकोर्स आय लव यू
क्यू एंड ए - विकास स्वरूप
हमारी इस लिस्ट को और ज्यादा बेहतर बनाने और अपनी फेवरेट बुक्स को इसमें शामिल करने के लिए आप भेजें अपनी फेवरेट बुक का नाम।
वह बुक क्यों आपको अच्छी लगी , क्या है आपकी फेवरेट बुक में खास हमें अपने विचार जरूर बताएं।
यदि किसी नई-पुरानी बुक के बारे में हमसे शेअर करना चाहते हैं तो बुक रिव्यू हमें अपने फोटो के साथ मेल भी कर सकते हैं हमारा इमेल है - webeditor@bhaskarnet.com