शर्मिली नरगिस थी दत्त साहब के सपनों की रानी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


शर्मिली नरगिस थी दत्त साहब के सपनों की रानी

sunil nargisखूबसूरत और सौम्यता की शहजादी नरगिस को दत्त साहब ने पहली बार एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान देखा। सुनील दत्त वहीं नरगिस के अद्भुत सौंदर्य के कायल हो गए थे हांलाकि उनकी प्रेम कहानी मदर इंडिया के सेट पर शुरू हुई।

सभी जानते थे कि नरगिस और राजकपूर के बीच एक खास लगाव है। मदर इंडिया के सेट पर एक दिन आग लग गई और नरगिस को सुनील दत्त ने बचाया इस हादसे के बाद नरगिस सुनील की ओर आकर्षित होने लगी। राजकूपर शादीशुदा थे और नरगिस की भी ख्वाहिथ थीं शादी करना और परिवार बसाना। इसी कारण उन्होंने फैसला किया की वह सुनील दत्त से शादी करेंगी।

सुनील दत्त ने हमेशा से ख्वाब में सुंदरता की मलिका और कोमल से दिल वाली लड़की को अपनी बीवी के रूप में बसाया था। वह चाहते थे उनकी पत्नी उनके साथ-साथ पूरे परिवार का ख्याल रखे। एक दिन दत्त साहब स्टूडियो में गुमसुम से बैठे थे, नरगिस उनके पास आई और परेशानी का कारण पूछा। अपनी को-स्टार नरगिस को उन्होनें बताया कि उनकी बहन को टीबी है जिससे वह परेशान है।

उस रात घर पहुंचने पर दत्त साहब चौंक गए। नरगिस खुद उनके घर आई थी और उनकी बहन को अस्पताल भी ले गई थीं। नरगिस ने उनकी बहन के ऑपरेशन का भी सारा बंदोबस्त कर दिया था। इस पूरे स्वभाव को देख दत्त साहब को लगा कि मेरी सपनों की मलिका यही है।

कुछ दिनों बाद सुनील दत्त ने नरगिस को अपने दिल की बात बताने का फैसला किया। एक दिन सुनील दत्त ने नरगिस को घर छोड़ने जाने के लिए पूछा, लेकिन वह इतने घबराए हुए थे कि एक शब्द भी नहीं कह पाए। जब तक दोनों घर पहुंचे नरगिस इस प्रस्ताव पर स्तब्ध थी या कहें तो उन्होंने इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था।

सुनील दत्त ने तभी सोच लिया था, यदि नरगिस इंकार कर देंगी तो वह सामान बांधकर गांव लौट जाएंगे। ऐसा हुआ नहीं, कुछ दिनों बाद नरगिस का जवाब मिला वह भी सुनील दत्त की बहन से। नरगिस इतनी शर्मीली थी की उन्होंने शादी के लिए हां सुनील दत्त की बहन के सामने की। नरगिस सुनील से काफी बड़ी थीं उनकी प्रेम कहानी काफी खास और उस समय के लिहाज से अद्भुत थी।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: