Summer Special
Movie Time Movie Time
मूवीज और मस्ती के साथ समर वेकेशन बिताने से बेहतर उपाय कौन सा हो सकता है..थिएटर में फिल्म देखना हमेशा मुमकिन नहीं होता और कई सारी ऐसी फिल्म होती हैं जो ऑल टाइम वाच होती हैं। इन क्लासिक फिल्मों को आप कितनी भी बार देखे आपको पसंद आती हैं। यदि आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो हम लाएं हैं आपके लिए कुछ क्लासिक फिल्मों की लिस्ट। आप इन्हें पहले देख भी चुके हैं तो दोबारा देख सकते हैं।
सिंगिग इन द रेन
हॉलीवुड की ब्यूटीफुल म्यूजिकल कॉमेड फिल्म सिंगिग इन द रेन 1952 में रिलीज हुई। इस फिल्म में जेनी कैली, डेबी रेनॉल्ड्स और डोनाल्ड ओ कोन्नोर ने एक्टिंग की थी। स्टेनले और कैली डोनेन ने फिल्म को निर्देशित किया। खुद कैली ने फिल्म की कोरियोग्रॉफी भी की। यह हॉलीवुड के लिए यह फिल्म साइलेंट से टॉकिंग मूवी के लिए रिमार्केबल फिल्म थी। फिल्म का टाइटल सांग सिंगिग इन दी रेन में जेन कैली का डांस फिल्म का सबसे खास आकर्षण था।
साइको
हॉरर और सस्पेंस मूवी देखना पसंद है तो हॉलीवुड फ्लिक साइको बेहतरीन ऑपशन है। 1960 में रिलीज फिल्म साइको एल्फ्रेड हिचकॉक द्वारा निर्देशित हॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है। हॉरर और सस्पेंस फिल्मों की कैटेगरी में साइको सबसे ज्याद सफल फिल्म भी है। यही कारण था कि बाद में इस फिल्म के कई सारी भाषाओं में सीक्वेल और रीमेक बनें, पर कोई भी इस ओरिजनल फिल्म की तरह नहीं था। फिल्म की कहानी मेरियन क्रेन और नोरमन बैट्स के बीच के एंकाउंटर की है। क्रेन का किरदार जैनट लेह ने निभया है वहीं बैट्स के किरदार में आकर्षक अभिनय किया है एंथोनी पेकिंस ने। क्रेन सेक्रेटरी है और अपने एम्प्लायर बैट्स के यहां चोरी कर भागता है। साइको का शॉवर वाला सीन काफी रोमांच है और फिल्म देखने के बाद यादगार बन जाता है।
कैसाब्लैंका
यह १९४२ की ऑस्कर विजेता फिल्म है, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि का रोमांचक तरीके से प्रस्तुतिकरण किया गया है। जिसकी शुरूआत जानेमाने अभिनेता ब्रूडिंग हम्र्फी बोगार्ट ने रीक बेलेन और ब्यूटियश इंग्रिड बर्जमेन ने लिसा की भूमिका निभाकर इसे सर्वकालिक हिट फिल्म बना दिया है। रिडोलेन्ट का धूम्रपान और भावनात्मक दृश्य रोमांच पैदा करते है, इसमें रिक के सामने आई परेशानियों और उसके द्वारा अपनाये गये रास्तों में उसकी प्रेमिका लिसा ने अपने पति के मदद करने के बीच के रास्ते को अपनाकर कैसाब्लैंका को अभी तक की बनी सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फिल्म बना दिया है।
बेन - हर
लिव वालेस के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म १९५९ में बनी इस फिल्म की पृष्ठभूमि मसीहा की कहानी पर आधारित है, विलियम टेलर के निर्देशन में बनी फिल्म की शुरूआत चाल्र्टन हेस्टन, स्टीफन बायड, हाया हरित, जैक हॉकिन्स ने किरदार निभाया है । बेन हर बेस्ट फिल्म सहित कुल ११ एकेडमिक अवार्ड मिले हैं। इसमें फिल्माये गये स्पेशल इफैक्ट आज के कंप्यूटरीकृत युग में भी बना पाना संभव नहीं है।
कौन सी हॉलीवुड क्लासिक हैं आपकी फेवरेट...क्यों हैं वो आपकी फेवरेट फिल्म....अपनी फेवरेट मूवी और उसके बारे में हमसे शेयर करें ....चाहें तो नीचे दी गई लिंक पर अपनी फेवरेट मूवी की लिस्ट पोस्ट करें।
हमारा इमेल हैं - webeditor@bhaskarnet.com