बच्चों ने तैयार किए रंग बिरंगे टेबल मेट्स
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बच्चों ने तैयार किए रंग बिरंगे टेबल मेट्स

[an error occurred while processing this directive]

abhivyaktiभोपाल । अभिव्यक्ति सेंटर फॉर फाइन आर्ट्स एंड परफार्मिग आर्ट्स में पिछले पन्द्रह दिनों से चल रही समर फनशाला की कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो रहा है। इस कार्यशाला में पांच से लेकर आठ साल तक की आयु के बच्चों ने रंग-बिरंगे टेबल मेट्स तैयार किए।

इसमें किसी ने फिंगर प्रिंट से डिजाइन डाले तो किसी ने अलग-अलग आकृतियों में रंग भरे। कार्यशाला में अपने हाथों से सामान तैयार करने के बाद बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्हें खुशी थी कि अपने हाथों से तैयार किए गए सामान को वे अपने घरों में सजाएंगे। अब बारी है समर फनशाला में शुरू होने जा रहे अभिव्यक्ति के रेगुलर कोर्स की। इसमें बच्चों के लिए कथक, भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, हिन्दी फिल्मी डांस, पेंटिंग एंड स्कैचिंग, वोकल म्यूजिक, गिटार, सिंथेसाइजर की रेगुलर क्लास भी लगाई जाएंगी।

1 अप्रैल से बच्चों के लिए फन और क्रिएटिविटी से भी दूसरी कार्यशाला भी शुरू हो रही हैं। इसमें बच्चों को वेस्टर्न डांस, स्टडी टेबल सेट, वॉल क्लॉक, प्रजेन्टेशन स्किल्स सिखाई जाएंगी। बच्चों के लिए परफेक्ट पर्सनालिटी कार्यशाला शुरू भी इसी दिन से शुरू की जा रही है। इन कोर्सेस में सीमित संख्या में सीट्स रखी गई है और इसमें 1 अप्रैल तक ही एडमिशन चालू रहेंगे। रेगुलर क्लास और समर फनशाला के लिए अभिव्यक्ति के कार्यालय ई-1-41 अरेरा कॉलोनी में संपर्क किया जा सकता है या फोन नंबर-4273333 पर भी संपर्क कर सकते हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 


[an error occurred while processing this directive]