Summer Special
Indoor Games Indoor Games
धूप में बाहर जाकर खेलने से और फिर मम्मी से डांट खाने से तो अच्छा हैं घर पर बैठकर कुछ खेलें। धूप में जाने से हम बीमार भी पड़ सकते हैं और फिर कई दिनों तक कड़वी दवाईंया और बिस्तर पर पड़े रहना भी पडता है। हम लाएं हैं आपके लिए एक मजेदार इंडोर गेम - लुका छुपी
यदि नाम पढ़कर आपको लग रहा है कि यह खेल भी लुका-छुपी की तरह होगा तो आप गलत समझ रहे हैं। यह गेम हाइड एंड सीक से बिल्कुल उल्टा है।
कैसे खेलें - जितने भी लोग इस खेल में खेल रहे हैं उनमें से एक छुपता है और बाकी ढूंढता है।
सबसे पहले सभी खिलाड़ी मिलकर आंख बंद कर दस-बीस-तीस..सौ तक गिनते हैं।
इतनी देर में वह एक खिलाड़ी छुप जाता है। अब सारे खिलाड़ी मिलकर उस एक छुपे हुए खिलाड़ी को ढूंढने लगते हैं।
जैसे ही एक-एक खिलाड़ी को वह खिलाड़ी मिलने लगता है वह उसे छुपे खिलाड़ी के पास जा कर बैठ जाते हैं। आखरी खिलाड़ी जो बचता है अब उसे अगली बार छुपना पड़ता।
अगर आपको भी आता है कोई मजेदार सा इंडोर गेम या फिर पार्टी गेम तो हमें जरूर लिख भेजें चाहे तो नीचे दी गई लिंक पर पोस्ट करें या फिर अपने फोटो के साथ हमें मेल करें हमारा इमेल हैं - webeditor@bhaskarnet.com