Summer Special
Indoor Games Indoor Games
दादी नानी की कहानी तो हम सभी ने सुनी है लेकिन क्या कभी कहानी सुनाने का गेम खेला है। गर्मियों में घर पर बैठे-बैठे बच्चे बेचारे करें भी तो क्या करें। अब बस मम्मी से कहानी सुनना भी ज्यादा अच्छा नहीं लगता। हम लाए हैं आपके लिए एक इंटरेस्टिंग स्टोरी टेलिंग गेम.
कैसे खेलें - जितने लोग खेल में शामिल हुए हैं वह एक गोला बनाकर बैठ जाएं।
अब एक व्यक्ति कोई अपनी मनपसंद कहानी सुनाना शुरू करेगा। दूसरे सभी ध्यान से वह कहानी सुनेंगे। कुछ मिनट बाद वह पहला व्यक्ति अपनी कहानी को एक किसी मोड़ पर आधी छोड़ देगा और पास कहेगा। अब उस व्यक्ति के बाद बैठे व्यक्ति को इस कहानी को आगे बढ़ाना है इसी तरह कहानी घूम फिर कर पहले व्यक्ति के पास आएगी।
जब तक कहानी पहले व्यक्ति तक पहुंच नहीं जाती कोई भी बीच में कहानी को खत्म नहीं कर सकता। पहले व्यक्ति पर जैसे ही कहानी पहुंचेगी वह उसे एक अंत देगा। यदि किसी ने बीच में कहानी छोड़ी या उसे आगे बढ़ाते नही आई तो वह गेम से आउट होगा और उसके आगेवाले कहानी को आगे ले जाएगा।
यह काफी मनोरंजक खेल हैं, आप चाहे तो एक डरावनी कहानी को हंसी मजाक वाली कहानी बना दें या फिर हंसते-हंसते उसे रोतला बना दें।