News
Indians Abroad Indians Abroad सिलिकॉन वैली. अमेरिका में कैलीफोर्निया के सिलिकॉन वैली में एक भारतीय इंजीनियर ने अपने दो मासूम बच्चों और तीन रिश्तेदारों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। इस वारदात में परिवार की एकमात्र जीवित उक्त इंजीनियर की पत्नी स्थानीय अस्पताल में मौत से जूझ रही है।
तमिलनाडु का 42 वर्षीय उक्त इंजीनियर याहू में काम करता था और उसका रिश्तेदारों से कुछ विवाद था। हादसे का पता रविवार रात को पता चल सका।
उस वक्त लगा जब एक पड़ोसी ने इंजीनियर की पत्नी को घर के बाहर खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। सांता क्लारा में रिवरमार्क में इस वारदात की शिकार हुई सबसे छोटी लड़की की उम्र महज 11 माह थी।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने पर वह जीवित थी, लेकिन बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि, दोनों बच्चों की उम्र 11 व चार वर्ष थी।
पुलिस को घटनास्थल से दो हैंडगन मिले हैं, हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।