Summer Special
Movie Time Movie Time
कौन-कौन सी कॉमेडी मूवीज इन गर्मियों मे आपके मूड को चिल्ड बना सकती हैं हम लाए हैं आपके लिए लिस्ट..इन मूवीज को देख आप खिलखिलाएंगे और आपकी धूपभरी दोपहरी एक दम मस्ती भरी हो जाएगी।इस छोटी सी लिस्ट में अगर आप जोड़ना चाहते हैं अपनी पसंद की मूवीज तो हमें लिख भेजें।
ढूंढते रह जाओगे निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ढुंढते रह जाओगे एक कॉमेडी फिल्म है यह आपको तीन धंटे के लिए तमाम तनावों से दूर ले जऐगी। इसमें परेश रावल और कुणाल खेमु ने मुख्य भूमिका निभाई है।
दिल कबड्डी इंग्लिस फिल्म हसबेंड्स एंड वाइफ्स से प्रभावित फिल्म पति-पत्नी के बीच के ड्रामा को दिखाती। अनिल सीनियर द्वारा निर्देशित इस फि ल्म में कुछ अच्छे कॉमेडी सिन्स हैं।
ओए लकी, लकी ओए कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वालों के लिए दिबाकर बैनर्जी की यह फिल्म ओए लकी, लकी ओए मजेदार हो सकती है। फिल्म में अभय देओल, नीतू चन्द्रा और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं।
दोस्ताना निर्देशक तरुण मनसुखानी की फिल्म दोस्ताना आपको हंसने को मजबूर कर सकती है। अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं।
गोलमाल रिटर्न्स गोलमाल रिटर्न्स में निर्देशक रोहित शेट्टी ने दर्शकों को हंसाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में अजय देवगन, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, अरशद वारसी, करीना कपूर, सेलिना जेटली, अमृता अरोड़ा व अंजना सुखानी ने अच्छा काम किया है।
मान गए मुगले-आजम संजय छैल द्वारा निर्देशित उनकी यह फिल्म आपको खूब हंसाएगी। इसमे मल्लिका शेरावत, राहुल बोस और परेश रावल के बेहतरीन अभिनय किया है।
मेरे बाप पहले आप परेश रावल, अक्षय खन्ना, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अर्चना पूरण सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी जैस स्टारों से सजी यह फिल्म आपको शरू से अंत तक हंसाएगी। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
रामा रामा कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव की यह फिल्म गंभीर मुद्दों को मजेदार लहजे में पेश करती है। फिल्म की कहानी तीन शादी-शुदा जोड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
वेलकम अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, मल्लिाका शेरावत, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, फिरोज खान व परेश रावल जैसे चोटी के सितारों से सजी यह फिल्म कॉमेडि से भरी है।
ढोल प्रसिद्ध हास्य फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की ढोल अच्छी कॉमेडी फिल्म है। इसमें शरमन जोशी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और राजपाल यादव ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है।