Summer Special
All Rounder Baby All Rounder Baby
भोपाल । अभिव्यक्ति सेंटर फॉर फाइन आर्ट्स एंड परफार्मिग आर्ट्स में पिछले पंद्रह दिनों से जारी समर फनशाला की वर्कशॉप का मंगलवार को समापन हुआ। इस वर्कशॉप में बच्चों ने रंग-बिरंगे टेबल मेट्स और क्ले मॉडलिंग वर्क से कई तरह का सामान तैयार किया।
बुधवार से बच्चों के लिए समर फनशाला में अभिव्यक्ति दारा रेगुलर कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों के लिए कथक, भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, हिन्दी फिल्मी डांस, पेंटिंग एंड स्कैचिंग, वोकल म्यूजिक, गिटार, सिंथेसाइजर की रेगुलर क्लास भी लगाई जाएंगी। दूसरी वर्कशॉप में पांच से लेकर आठ साल तक के बच्चों को वेस्टर्न डांस, स्टडी टेबल सेट, वॉल क्लॉक, प्रेजेन्टेशन स्किल्स डेवलप करने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों के लिए परफेक्ट पर्सनालिटी वर्कशॉप भी शुरू की जा रही है।
नौ से चौदह साल तक के बच्चों के लिए डांस वर्कशॉप भी शुरू की जा रही है जिसमें उन्हें नृत्य गुरु द्वारा नए नृत्य सिखाए जाएंगे। यह वर्कशॉप शाम चार बजे से लेकर पांच बजे तक चलेगी। इन कोर्सेस में सीमित संख्या में सीट्स रखी गई हैं और इसमें 1 अप्रैल तक ही एडमिशन चालू रहेंगे। रेगुलर क्लास और समर फनशाला के लिए अभिव्यक्ति के कार्यालय ई-1-41 अरेरा कॉलोनी में संपर्क किया जा सकता है या फोन नंबर-4273333 पर भी संपर्क कर सकते हैं।