स्टनिंग साउथ अफ्रीका
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


स्टनिंग साउथ अफ्रीका

africa travelदक्षिण अफ्रीका दुनिया के कुछ निराले अंदाज वाले देशों में से एक है। आप यहां शेर को नजदीक से देख सकते हैं या खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद उठा सकते हैं। अगर इससे भी मन न भरे तो नीले समुद्र में डॉल्फिन के साथ तैराकी का आनंद ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह जगह इतिहास, संस्कृति, लैंड स्केप और अनुभवों का एक खूबसूरत पैकेज है।

रेनबो नेशन कहलाने वाला यह देश पहाड़ों, वाइन यार्डस, शानदार बीचेज और लैंडस्केप से भरपूर है। अफ्रीका का दक्षिणी छोर दो बड़े महासागरों का संगम है। जो लोग यहां घूम चुके हैं उनकी सलाह होती है कि जीवन में एक बार दक्षिण अफ्र ीका की यात्रा जरूर करें। यह जगह परंपरागत गैलरीज, पार्टियों, शॉपिंग और सांस्कृतिक धरोहर बतौर काफी अहमियत रखती है।

केपटाउन

केपटाउन के कुछ मशहूर स्थलों में टेबल माउंटेन है जो इसकी आत्मा है। विक्टोरिया व एलफ्रेड वॉटर फ्रंट, पेंग्विन वाला बोल्डर्स बीच है। क्रिस्टेन बॉच बॉटेनिकल गार्डन अफ्रीका की फूलों की विरासत पर नजर डालता है। टेबल माउंटेन की एक हजार मीटर से ऊंची चोटी पर केबल कार से जाकर पूरे शहर का नजारा लिया जा सकता है। यहां शॉपिंग, खान-पान और मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध हैं।

वेस्टर्न केपटाउन

वेस्टर्न केपटाउन घूमे बगैर यहां की ट्रिप अधूरी है, यहां गार्डन रूट के अलावा कई नेशनल पार्क भी हैं। इनमें वाइल्डरनेस नेशनल पार्क, निसना नेशनल पार्क और सिटसिकामा नेशनल पार्क प्रमुख हैं। गार्डन रूट के पास क्रोकोडाइल और चीता पार्क जरूर देखें साथ ही कांगो गुफाएं देखना न भूलें।

जांबिया

जांबिया के लिविंग स्टोंस और विक्टोरिया फॉल जरूर देखें जो दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। म्यूजिक के शौकीन यहां के बालकनी रेस्त्रां में बैठकर जैज, हिप-हॉप, पारंपरिक जुलू, क्वेटू और लोकल पॉप संगीत का आनंद उठा सकते हैं। कुल मिलाकर यह देश शानदार हॉलीडे का यादगार अनुभव देता है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: