माइंड गेम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


माइंड गेम

mind gameकुछ सवाल और उनके रोचक जवाब...घर पर पूछिए सभी से यह सवाल और मिलकर ढूंढिए उनके जवाब....

बताइए टमाटर को आहार विशेषज्ञ सब्जी के रूप में खाने को क्यों नहीं कहते?

जॉन मीटिंग के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान शीशे में जब उसने अपनी घड़ी देखी तो उसे लगा कि अब चलना चाहिए, अन्यथा देर हो जाएगी। इसी बीच उसकी निगाह खिड़की से दिखाई पड़ रहे चर्च पर पड़ी, जिसकी घड़ी देखकर वह बोला कि अभी तो एक घंटे और रुका जा सकता है। चर्च की घड़ी में कितने बजे हैं?

जोली एक मोनेस्ट्री, किला और टॉवर घूमने जाती हैं जो क्रमश: 12वीं, 14वीं और 18वीं शताब्दी में बने थे। इन जगहांे पर वह 30 मिनट, एक घंटा और दो घंटा रुकती हैं। बताइए उन्होंने कहां कितना वक्त बिताया?हिंट्स-जोली 18वीं शताब्दी में बने किले मंे गईं, टॉवर पर उन्होंने एक घंटे से कम वक्त बिताया, मोनेस्ट्री 14वीं शताब्दी की नहीं थी और वहां जोली ने दो घंटे गुजारे।

एक लाइब्रेरियन किताब 70 रुपए में खरीदता है, 80 में बेचता है। वह दोबारा इसे 90 रुपए में खरीदता है और 100 में बेच देता है। बताइए उसे क्या मुनाफा हुआ?

उत्तर

1. क्योंकि यह एक फल है। 2. चर्च की घड़ी में 5.30 बजे हैं। 3. मोनेस्ट्री-12वीं शताब्दी-दो घंटे, किला-18वीं शताब्दी-1 घंटा, टॉवर-14वीं शताब्दी-30 मिनट। 4. 20 रुपए।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: