Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए यहां जुटे दुनिया भर के नेताओं की पत्नियां में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा की सबसे अधिक चर्चा है। वह अपने परिधानों और विशिष्ट स्टाइल के कारण वह हर तरफ छाई हुई हैं। ब्रिटिश मीडिया भी मिशेल को उनके पति और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बराबर तरजीह दे रहा है।
मिशेल ने तोड़ा प्रोटोकाल
लंदन में ओबामा दंपति आमतौर पर अपनाए जाने वाले शिष्टाचार से अलग हटकर लोगों से घुल-मिल कर बात कर रहे हैं। ओबामा 12वें राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की। ओबामा दंपति के साथ महारानी भी काफी सहज नजर आईं।
मिशेल और महारानी एक-दूसरे से गले मिले जबकि महारानी को छूना शिष्टाचार का उल्लंघन माना जाता है। उल्लेखनीय है कि 1992 में आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री पाल कीटिंग द्वारा महारानी की ओर हाथ बढ़ाने पर उन्हें ‘लिजार्ड ऑफ ओजी’ करार दिया गया था।