Summer Special
All Rounder Baby All Rounder Baby
इंदौर। गर्मी के आते ही शहरवासियों के सालभर से बन रहे प्लान दिलों से बाहर आने लगे हैं। बच्चों की छुट्टियों ने उनके साथ ही मम्मियों का भी वर्कलोड बहुत कम कर दिया है। यही कारण हैं जो गर्मी को अन्य मौसम से कुछ खास बना देते हैं। स्विमिंग, डांसिंग सहित तरह-तरह की हॉबिज को एंजॉय करने के इस सुनहरे अवसर को हर कोई भुनाना चाह रहा है और इसको सबसे सही हल समर कैम्प है। यहां सभी के लिए कुछ खास है।
शहर की विभिन्न संस्थाओं ने बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्गाें के लिए इस बार कुछ नया सिखाने के लिए समर कैम्प लगाए हैं। इसमें सभी के लिए कुछ नया सिखाने के साथ ही मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित होने वाले इस समर कैंप का
स्पेशल बच्चे भी मजा ले सकेंगे। इस तरह के आयोजनों से सभी कुछ नया सीखकर अपने शौक को भी पूरा करेंगे।
बंगाली क्लब
डांस और कम्प्यूटर में रुचि बंगाली क्लब ने अपने सदस्यों के लिए खासतौर पर एक अनोखा प्रयास शुरू किया है। जहां क्लब में बच्चे बंगाली डांस से बंगाली संस्कृति को जान रहे हैं वहीं बुजुर्ग लोग कम्प्यूटर सीखकर खुद को अपडेट कर रहे हैं। क्लब में इन दिनों सदस्य ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी डांस और कम्प्यूटर सीखने में रुचि ले रहे हैं।
कलचर सेक्रेट्री अंबभुज दत्ता ने बताया बुजुर्ग लोगों को टेक्नोलॉजी के प्रति अपडेट करने के लिए यह प्रयास शुरू किया है इसके लिए इन्हें रविवार का समय तय किया गया है। सोमवार व गुरुवार को बच्चे बंगाली डांस सीख रहे हैं। डांस ट्रेनर डालिया दत्ता बताती हैं डांस में बंगाली रवींद्र नृत्य कम्पोजिशन सिखा रहे हैं। बंगाली फोक झुमर धान काटके जैसे फोक डांस की ट्रेनिंग दे रहे हैं साथ ही सानताली ट्राइबल डांस भी सिखाया जा रहा है। समर कैंप में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कुछ नया सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
खास- बुजुगरे के लिए कम्प्यूटर एजुकेशन
अग्रसेन यूथ क्लब
सभी के लिए है कुछ खास
क्या महिलाएं और क्या बच्चे, यहां सभी के लिए कुछ न कुछ खास है। 4 मई से 15 दिन तक लगने वाली इस क्लास में बच्चों के लिए जहां कलर टेक्निक , इनोवेटिव क्लास मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा वहीं महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता, डांस जैसी विभिन्न क्रिएटिव क्लासेस हैं। सचिव विशाल मित्तल कहते हैं यहां सबसे खास रहेगा कलर टेक्निक जिसमें बच्चों को हाथों, सब्जियों जैसी चीजों से पेंटिंग करना सिखाया जाएगा।
यही नहीं, वैदिक गणित में प्राचीन पद्धतियों से सवालों को हल करना भी सिखाया जाएगा। पहली बार महिलाओं के लिए इंटरनेट और मोबाइल यूज करना सिखाया जा रहा है। सभी क्लासेस के चार्जेस बेहद नॉमिनल रखे गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके। ऐसे में सभी विभिन्न क्रिएटिव चीजों को सीखकर छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।
खास- हाथों से कलर टेक्निक
कला कक्ष
घर की सजावट अपने हाथों
घर की सजावट के लिए यहां विशेष तौर इंतजाम किया गया है। 13 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस समर कैम्प में विभिन्न तरह की एक्टिविटी सिखाई जाएगी। डायरेक्टर रेनु भार्गव कहती हैं यहां क्रिस्टल पोर्ट व बास्केट, साड़ी, जींस व शर्ट डिजाइनिंग, ब्लॉक व रोरल प्रिंटिंग, इंटीरियर डेकोरेशन सहित कुकिंग क्लास जैसी विभिन्न एक्टिविटी सिखाई जाएगी।
खास- क्रिस्टल डिजाइनिंग सिखाएंगे
श्री अग्रवाल ग्रुप
20 से अधिक गतिविधि होगी
तंजोर पेंटिंग, क्रिस्टल ग्लास पेंटिंग, बोनसाइ पौधे लगाना सीखना जैसी कई तरह की एक्टिविटी महिलाओं के साथ बच्चों को सीखने को मिलेगी। 11 मई 24 मई तक कमला नेहरू स्कूल में संस्था द्वारा सभी आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास रहेगा। यहां २क् से भी अधिक तरह की एक्टिविटी सीखने का मौका मिलेगा।
इसमें कोलकाता से प्रशिक्षक अनुपम प्रधान तंजोर पेंटिंग बनाना सिखाएंगे। अध्यक्ष संजय बाकड़ा कहते हैं इस बार खासतौर पर 10 से 15 साल के बच्चों के लिए कुकिंग क्लास शुरू की जाएगी जिसमें ऐसी डिशेस बनाना सिखाई जाएगी जिन्हें बच्चे स्वयं आसानी से बना सकें। महिलाओं के लिए वुडन म्यूरल और क्रिस्टल ग्लास पेंटिंग व अप्सरा स्टाइल की साड़ी पहनाना इसी साल से शुरू किया जाएगा।
यही नहीं यहां रेडियो जॉकी व टी.वी. एंकरिंग भी सिखाई जाएगी। इसी आधार पर बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
खास- बच्चों के लिए कुकिंग क्लास
शांति निकेतन कॉलोनी
सालसा से फोक डांस तक
शांति निकेतन कॉलोनी में बच्चों के साथ ही महिलाएं भी समर कैम्प का मजा क्लासिकल, फोक डांस के साथ ही सालसा सीखकर ले रही हैं। 20 अप्रैल तक चलने वाले इस कैम्प में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इन एक्टिविटीज को एंजॉय कर रही हंै। रेणु सिंघल कहती हैं डांस एक ऐसी एक्टिविटी है जिसे सभी एंजॉय करते हैं।
इसे देखते हुए ही यह तय किया गया कि इस बार महिलाओं को सालसा डांस विशेषरूप से सिखाया जाएगा। इस बार लगने वाले समर कैम्प के लिए कॉलोनी के सभी लोगों ने यह प्लान बनाया था कि बच्चों के साथ महिलाओं को शामिल करना चाहिए। यहां ऐसे डांस भी सिखाए जाएंगे जिन्हें पारिवारिक समारोह में भी किया जा सकेगा।
कैम्प के अंत में एक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सभी सदस्यों से समर कैम्प का फिडबैक लिया जाएगा।
खास- महिलाओं के लिए सालसा डांस
पायोनियर कान्वेंट स्कूल
यह भी लेंगे समर कैम्प का मजा
इस बार लगने वाले समर कैम्प के लिए स्पेशल बच्चों को भी खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। 1 मई से 31 मई तक पायोनियर कॉन्वेंट स्कूल में विशेषतौर पर स्पेशल बच्चों के लिए समर कैम्प लगाया जाएगा लेकिन इसके लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।
यहां यह बच्चे सामान्य बच्चों के साथ ही कैम्प में शामिल होंगे जिन्हें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग जैसी विभिन्न तरह की एक्टिविटी सीखने को मिलेगी। दृष्टिहीन बच्चों के लिए तो कराटे की स्पेशल क्लास लगेगी ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा उन्हें अन्य क्लास का हिस्सा बनने का भी मौका मिलेगा।
हर शनिवार बच्चों की पार्टी
कैम्प की खासियत यह रहेगी कि हर शनिवार को इन बच्चों के लिए पार्टी आयोजित होगी। इसमें उनके लिए डीजे पार्टी, मैजिक शो, एयर मॉडलिंग शो जैसे कई मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इसमें स्पेशल बच्चों के साथ सामान्य बच्चे भी शामिल होंगे। टीचर्स ने सीखी साइन लैंग्वेज
इस कैम्प को करने के लिए यहां के स्पोर्ट्स टीचर्स को विशेषतौर पर साइन लैंग्वेज सिखाई गई है। इससे वह इन बच्चों को आसानी से सभी गतिविधियां सिखा सकेंगे। स्पोर्ट्स ऑफिसर विनय यादव कहते हैं इसके लिए डेढ़ महीने तक टीचर्स को साइन लैंग्वेज सिखाई गई।
इसमें टीचर निलेश गावड़ेकर और मुकेश राठौर को इसके लिए साइन लैंग्वेज सिखाई गई है, ताकि वे आसानी से इन बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दे सकें। कुछ महीने पहले स्पेशल बच्चों और सामान्य बच्चों के बीच कई गतिविधियां कराई गई थीं। इसमें इन्होंने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। इसे देखते हुए इस तरह की गतिविधियों को एक बार फिर समर कैम्प के रूप में आयोजित किया जा रहा है।