Summer Special
All Rounder Baby All Rounder Baby
भोपाल । अभिव्यक्ति में बच्चों को अलग-अलग विधाओं का प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है।
एंकरिंग वर्कशॉप: 7 अप्रैल से 15 साल से अधिक आयु के युवाओं के लिए एकंरिंग वर्कशॉप शुरू की जा रही है, जिसमें माय एफएम के आरजे और रेडिया एनाउंसर जया आर्य ट्रेनिंग देंगी।
डांस वर्कशॉप : शुक्रवार से बच्चों के लिए डांस वर्कशॉप शुरू हो चुकी है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड नंबर पर डांस सिखाया जा रहा है।
रेगुलर क्लास: तीन महीने चलने वाली अलग-अलग एक्टिविटी की रेगुलर क्लास भी शुरू हो गई है।
अभिव्यक्ति समर फनशाला में एडमिशन के लिए अभिव्यक्ति के कार्यालय ई-1-41 अरेरा कॉलोनी में संपर्क किया जा सकता है या फोन नंबर-4273333 पर भी संपर्क कर सकते हैं।