बी.कॉम. फाइनल का पर्चा आउट, फिर भी परीक्षा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बी.कॉम. फाइनल का पर्चा आउट, फिर भी परीक्षा

indore paper outइंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी परीक्षा में शुक्रवार देर रात बी.कॉम. फाइनल के प्रबंधकीय लेखांकन का पर्चा आउट हो गया। देर रात ही इसकी सूचना पेपर की फोटोकॉपी सहित भास्कर ने थाना एमआईजी को दे दी थी, जिसकी हस्ताक्षरित प्रति उपलब्ध है। इसके बावजूद नियत समय पर सुबह पेपर हुआ। सैकड़ों छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी ने मामले में जांच के बाद ही फैसला लेने का निर्णय लिया।

टाइम-टेबल के मुताबिक 4 अप्रैल को सुबह 7 से 10 बजे के बीच यह पेपर होना था। कुछ दिनों पहले से ही भास्कर कार्यालय को छात्रों द्वारा रात को पेपर लीक होने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार देर रात तो पेपर की फोटो कॉपी ही भास्कर के लेटर बॉक्स में किसी ने डाल दी थी। भास्कर ने पेपर आउट होने की शिकायत एमआईजी थाने पर रात ढाई बजे की भी थी और थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को उसी समय दे दी थी। सुबह भी कुछ छात्रों और मीडियाकर्मियों ने इसकी सूचना यूनिवर्सिटी को दी थी। बावजूद इसके नियत समय पर पेपर हुआ।

indore university exam paper outछात्रों ने किया प्रदर्शन : पर्चा देकर निकलने के बाद जब छात्रों को पता चला कि यह पर्चा रात में ही लीक हो गया तो उन्होंने कुलपति के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आए दिन होने वाली पेपर आउट की घटना को यूनिवर्सिटी की साख पर धब्बा बताते हुए देर रात का पेपर और सुबह हुआ पेपर भी बताया।

मौके पर प्रभारी कुलपति डॉ. राजकमल, रजिस्ट्रार आर.डी. मूसलगांवकर एवं परीक्षा प्रभारी आर.के. बघेल ने पहले तो पेपर आउट होने की घटना से इनकार किया और कहा कि यदि ऐसा था तो यूनिवर्सिटी को क्यों सूचना नहीं दी गई। इस पर छात्रों ने तर्क दिया कि आए दिन पेपर तो आते है पर जब परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर बताए तो खुलासा हुआ कि पेपर रात का ही है। इसके बाद प्रभारी कुलपति और रजिस्ट्रार ने घटना की पूरी जांच कर ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया। छात्रों ने इस मामले में ज्ञापन भी सौपा।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: