शीयर फैब्रिक का जलवा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

शीयर फैब्रिक का जलवा

[an error occurred while processing this directive]

fashionइस बार गर्मियों की तपिश कम करने के लिए आप पतले या झीने कपड़े पहनें ये जरूरी नहीं। इस बार शीयर गारमेंट्स भी पसीने को कम करने में आपकी सहायता करेंगे।

शीयर कॉटन के साथ ही मलमल, जॉर्जेट, लेस, नेट, शिफॉन भी शीयर केटेगरी यानी झीने और मुलायम कपड़ों की श्रेणी में ही आते हैं। शीयर कपड़े के टॉप्स आजकल फैशन जगत में बेहद हिट हैं। फैशन गुरु बता रहे हैं कि आप इन्हें किस तरह पहन सकते हैं।

कवर अप

तकनीकी तौर पर इसे लाइट ऐज एयर फैब्रिक कहा जा रहा है यानी ऐसा कपड़ा जो खूबसूरती से कवर अप के साथ ही हवा मिलने का अहसास भी बनाए रखे। शीयर ड्रेस को आप कॉटन की शमीज के साथ भी ट्राय कर सकते हैं, बशर्ते शमीज कुर्ते से थोड़ी लंबी हो। बस इसके लिए रंगों का सही संयोजन बनाना होगा। इन्हंे गहरे नीले रंग की जींस या चूड़ीदार के साथ ट्राय कीजिए और जलवा बिखेरिए। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो बिकनी टॉप के साथ भी शीयर टॉप्स को अपना सकते हैं।

नए-पुराने का संगम

इस कपड़े को काफी लंबे समय से पहना जा रहा है। हल्का और उड़ने वाला कपड़ा होने की वजह से इसकी स्लीव्ज को अलग-अलग अंदाज में सिलवाया जा सकता है। खासतौर पर गहरे या बोट कट नेक के साथ यह अच्छे लगते हैं। अपनी ड्रेस को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें बड़ा सा ब्रोच या बो भी लगा सकते हैं।

रंग और डिजाइन

शीयर फैब्रिक सबसे ज्यादा गहरे रंगों में अच्छी लगती हैं। हल्के फ्लोरल, जिओमेट्रिक, पोल्का डॉट्स भी इसमें अच्छे लगते हैं। लेकिन बड़े-बड़े और गहरे प्रिंट्स से दूर रहिए। हल्की कढ़ाई या पैच वर्क इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। यलो, पेस्टल, पिंक, मिंट, ग्रीन, आइस ब्लू और पीच रंग लोगों को लुभाते हैं।

रख-रखाव

ह्न् शीयर कपड़ों के साथ गलती से भी नुकीली ऐससरीज न पहनें, यह कपड़ों को खराब कर सकती हैं। इनको सिर्फ धोने भर से ही यह नए जैसे हो जाते हैं। ह्न् अलमारी में रखते वक्त इन्हें बड़े पेपर में लपेट दें, जिससे दूसरे कपड़ांे से खराब न हों। इसे ज्यादा रगड़ने या ब्लीच की जरूरत नहीं होती।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]


[an error occurred while processing this directive]