पर्चा लीक मामले में ‘साथी’ की तलाश
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


पर्चा लीक मामले में ‘साथी’ की तलाश

सीकर. सेकेंड्री के विज्ञान सेकेंड का पेपर लीक होने में पुलिस को एक और नाम का पता चला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसी शख्स के जरिए पकड़े गए लोगों के पास पर्चा पहुंचा था। उधर, पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें पीसी पर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि रानोली पुलिस ने शनिवार को विज्ञान द्वितीय का पर्चा आउट होने के मामले में पसलाना स्थित नवनीत स्कूल के प्रबंधक मूलचंद ढाका, उसके बेटे राजेंद्र ढाका, उसी स्कूल के अध्यापक शिशुपाल सामोदा, विद्या भारती स्कूल, पलसाना के अध्यापक मूलचंद डांगी को गिरफ्तार किया था। डीईओ, माध्यमिक शिक्षा नोपाराम वर्मा ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

रविवार को चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड में दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने बताया कि पेपर लीक मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों ने उसका नाम बताया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी की तलाश में रविवार को कई स्थान पर दबिश भी दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: