वेलिंगटन. बारिश के कारण वेलिंगटन टेस्ट को रद्द घोषित कर दिया गया है। वेलिंगटन टेस्ट का तो कोई नतीजा नहीं निकला लेकिन भारत ने यह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 167 रनों की बेहतरीन पारी के लिए गौतम गंभीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले भारत द्वारा दिए गए 617 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और आखिरी दिन न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 167 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। पांचवें दिन मात्र एक घंटे का ही खेल हो सका और इस बीच कीवियों ने अपना स्कोर 8 विकेट खोकर 281 कर लिया था।
बल्ले से नाकाम होने के बाद मास्टर ब्लास्टर ने गेंद से कमाल दिखाया। उन्होंने पांचवे दिन कीवियों के दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। 41 साल बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की जमीन पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रच दिया है।
सुबह खेल के शुरुआत में ही हरभजन सिंह ने शतक जमाने वाले टेलर को 107 रन पर पवेलियन भेजकर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। उसके बाद रायडर को हरभजन सिंह ने बिना खाता खोले वापस भेज दिया। उसके बाद सचिन ने फ्रेंकलिन को 49 रन और 6 रन पर आउट कर भारत को जीत के नजदीक पहुंचाया। लेकिन थोड़ी ही देर में बारिश ने खेल को रोक दिया। अब भारत को जीत के लिए मात्र दो विकेट और चाहिए।
इसके पहले चौथे दिन न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। जहीर खान और हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में दो-दो विकेट ले चुके हैं।
भज्जी का जादूजहीर के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के दो प्रमुख खिलाड़ियों को लगातार दो गेंदो पर आउट कर न्यूजीलैंड खेमें में हलचल मचा दी ।
इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पार 434 रन बनाकर घोषित कर दी जिसके बाद न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 617 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।