मेकअप बचाता है फिसल जाने से!
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

मेकअप बचाता है फिसल जाने से!

[an error occurred while processing this directive]

अभी तक मेकअप महिलाओं को खूबसूरत बनाने का एक जरिया था लेकिन एक नए शोध से यह बात पता चली है कि यह महिलाओं को गिरने से भी बचाता है।

फ्रांस की सेंट इटियन यूनिवसिर्टी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में हर साल 65 साल की उम्र में करीब 700,000 लोग किसी न किसी कारण से फिसलकर गिर जाते हैं। कमर टूटने की वजह से मौत की आशंका पिछले एक साल के दौरान 20 प्रतिशत तक बढ़ी है और 75 की उम्र वाले लोगों में मौत की मुख्य वजह फिसलकर गिरना रही है। इस रिसर्च में उन सौ 65-85 साल की महिलाओं का उदाहरण लिया गया है, जो मेकअप की वजह से गिरने से बच र्गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो महिलाएं रोजाना मेकअप करती हैं उनका शारीरिक संतुलन और पॉश्चर अन्य की तुलना में बेहतर होता है।

उन महिलाओं में गिरने की संभावना भी कम रहती है। रिसर्च प्रमुख पेट्रिका का कहना है कि जो महिलाएं मेकअप करती हैं वे सीधी खड़ी रहती हैं और उनके गिरने की आशंका काफी कम होती है। उनके चलने-फिरने और उठने-बैठने का अंदाज मेकअप नहीं करने वाली महिलाओं की तुलना में बिल्कुल अलग होता है। पेट्रिका लॉरियल ग्रुप की रिसर्च कम्युनिकेशन की निदेशक भी हैं । वे कहती हैं कि मेकअप काफी हद तक महिलाओं को गिरने से बचा सकता है। इस रिसर्च को पेरिस के वल्र्ड कांग्रेस ऑफ जर्नेटोलॉजी में प्रस्तुत किया गया था।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]


[an error occurred while processing this directive]