नई दिल्ली. कई सिख संस्थाएं जरनैल सिंह के समर्थन में आगे आई हैं। उन्होंने दो लाख रुपए का पुरस्कार भी जरनैल को देने की घोषणा की है। अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जरनैल ने सिख समाज की पीड़ा को अभिव्यक्त किया है। हम उन्हें पुरस्कार देंगे।
इस बीच संबंधित अखबार के प्रबंधन ने हालांकि कहा है कि वह पत्रकार के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई करेगा। उधर, जरनैल की मां नसीब और पत्नी गुरमीत कौर ने माना कि उसे ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था।
दोनों ने चिदंबरम के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जरनैल को माफ कर दिया है।