अमृतसर. एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि पत्रकार जरनैल सिंह द्वारा गृहमंत्री पी.चिदंबरम पर जूता फेंकने की घटना से उनका 25 साल से छिपा दर्द और भावनाएं उजागर हुई हैं।
उन्होंने जरनैल सिंह को नौकरी की पेशकश करते हुए कहा, वह चाहें तो कल से ही एसजीपीसी के मीडिया एडवाइजर बन सकते है। उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। यदि उन्हें किसी कानूनी सहायता की जरूरत पड़े तो उसका सारा खर्च भी एसजीपीसी उठाएगी।
फिर चाहे वह 2 लाख हो या 2 करोड़ रुपए।
मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिखों की भावनाएं समझनी चाहिएं। पार्टी को 1984 के दिल्ली दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को टिकट देने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।